Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karisma Kapoor ने पहली ही फ़िल्म में स्विमसूट पहन मचायी थी सनसनी, संजय कपूर ने कहा- तुम्हारा पहला हीरो बन सकता था

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 22 Jun 2021 07:37 AM (GMT+05:30)

    Prem Qaidi के वक़्त करिश्मा महज़ 16-17 साल की थीं। करिश्मा ने अपनी पहली फ़िल्म की 30वीं सालगिरह पर अपनी एक बिंदास फोटो शेयर की है जिसमें वो स्विमसूट म ...और पढ़ें

    Karisma Kapoor wore swimsuit in her debut film. Photo- Instagram
    Karisma Kapoor wore swimsuit in her debut film. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। करिश्मा कपूर अपने ज़माने की ख़ूबसूरत, बिंदास और कुशल अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की होती थी। करिश्मा अपनी फिटनेस और फिगर के लिए भी उस दौर में ख़ूब चर्चा में रहती थीं। करीना कपूर ख़ान से छह साल बड़ी लोलो ने अपने अभिनय की शुरुआत 1991 में 21 जून को रिलीज़ हुई फ़िल्म प्रेम कै़दी से की थी।

    इस फ़िल्म को करते वक़्त करिश्मा महज़ 16-17 साल की थीं। करिश्मा ने अपनी पहली फ़िल्म की 30वीं सालगिरह पर अपनी एक बिंदास फोटो शेयर की है, जिसमें वो स्विमसूट में नज़र आ रही हैं। यह तस्वीर करिश्मा के अल्हड़ और बिंदास अंदाज़ की बानगी है। ख़ुद लोलो ने तस्वीर के साथ लिखा- मूड। प्रेम क़ैदी के 30 साल। 17 साल की लड़की का कॉन्फिडेंस। हर दिन आभारी। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

    संजय कपूर ने करिश्मा की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- तुम्हारा पहला हीरो बन सकता था। करिश्मा का डेब्यू चर्चित रहा। इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में साइन कीं। शुरुआती दौर में करिश्मा फ़िल्मों में अपने लुक्स और गेटअप को लेकर आलोचनाओं का शिकार होती थीं, मगर 1996 में आयी राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा का मेकओवर ज़बरदस्त रूप से हिट हुआ। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

    हरीश संग किया था डेब्यू

    प्रेम क़ैदी 1990 में आयी तेलुगु फ़िल्म Prema Khaidi का रीमेक थी। यह म्यूज़िकल लव स्टोरी थी, जिसे के मुरली मोहन राव ने लिखा और निर्देशित किया था। फ़िल्म का निर्माण डी रामा नायडू ने किया था, जो राणा दग्गूबटी के दादा थे। फ़िल्म में हरीश कुमार करिश्मा के साथ लीड रोल में थे। प्रेम क़ैदी से पहले हरीश ने कई तेलुगु फ़िल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया था।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

    हरीश ने1982 में आयी जीवन धारा से हिंदी फ़िल्मों में बतौर बाल कलाकार काम करना शुरू किया था। इस फ़िल्म में राकेश रोशन, राज बब्बर, अमोल पालेकर, कंवलजीत सिंह और सिम्पल कपाड़िया ने अहम भूमिकाएं निभायी थीं। प्रेम क़ैदी, हरीश की बतौर लीड एक्टर पह हिंदी फ़िल्म थी। 

    खबरें और भी