Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    1942 A Love Story के लिए Anil Kapoor नहीं थे विधु विनोद चोपड़ा की पहली पसंद, पहले इस सुपरस्टार को दिया था ऑफर

    Updated: Sun, 05 May 2024 03:31 PM (IST)

    विधु विनोद चोपड़ा ने अभी तक बॉलीवुड को कई सफल फिल्में दी हैं। कई स्टार्स आज भी उनके साथ काम करना चाहते हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलास ...और पढ़ें

    फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)
    फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '1942: ए लव स्टोरी' साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर समेत कई स्टार्स एक साथ दिखाई दिए थे। अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी, लेकिन अब इस फिल्म के डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि ये दोनों ही स्टार फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे।

    अनिल कपूर से पहले इन्हें ऑफर हुआ था रोल

    फेमस फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने अभी तक इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपने करियर में उन्होंने कई स्टार्स के साथ काम भी किया है, लेकिन शाह रुख खान ऐसे अभिनेता हैं, जिनके साथ विधु विनोद चोपड़ा 3 दशक से कोशिश करने के बाद भी उनके साथ काम नहीं कर पाए हैं।

    यह भी पढ़ें: विधु विनोद चोपड़ा ने शेयर किया Amitabh Bachchan संग पहली मुलाकात का किस्सा, बोले- 'उनकी वैनिटी वैन के टॉयलेट...'

    अब हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा ने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से खास बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने 1994 में किंग खान को एक फिल्म ऑफर की थी और वो फिल्म कोई और नहीं, बल्कि '1942: ए लव स्टोरी' ही थी। फिल्ममेकर ने कहा कि शाह रुख के साथ पुराना इतिहास रहा है। जब मैं '1942: ए लव स्टोरी' बना रहा था, तो मैंने उनका काम देखा था। रेनू (फिल्ममेकर की एक्स वाइफ) ने माया मेमसाहब फिल्म एडिट की थी।

    उस फिल्म में शाह रुख का छोटा सा रोल था, जिसे देखने के बाद मैंने यह रोल उन्हें ऑफर किया था। इसके आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि मैं पहला व्यक्ति था उन्हें रोल ऑफर करने वाला। तब वो स्टार नहीं थे। हालांकि, फिर शाह रुख ने उस फिल्म में काम नहीं किया और उसके बाद उन्होंने इस फिल्म में अनिल कपूर को कास्ट किया।

    खबरें और भी

    मनीषा कोइराला भी नहीं थीं पहली पसंद

    इसी इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मनीषा कोइराला से पहले यह रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया था, लेकिन किसी वजह से उनके साथ भी बात नहीं बन पाई थी।

    यह भी पढ़ें: 'तुम बेकार हो', जब Manisha Koirala की एक्टिंग को विधु विनोद ने बताया था 'बकवास', फिर ऐसे झोली में गिरी फिल्म