3 नहीं 4 Idiots पढ़ाएंगे जिंदगी का पाठ, आमिर खान की फिल्म होगी इस बड़े स्टार की एंट्री?
आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स की हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय फिल्म मानी जाती है। हाल ही में ये खबर ...और पढ़ें

3 इडियट्स का बदलेगा नाम (फोटो क्रेडिट- IMDb)
HighLights
3 इडियट्स का टाइटल होगा चेंज
4 इडियट्स के नाम से बनेगा सीक्वल
आमिर खान की मूवी में होगी चौथे एक्टर की एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने डायरेक्शन में एक से बढ़कर एक फिल्म बनाई है। जिनमें आमिर खान स्टारर थ्री इडियट्स का नाम भी शामिल है। 16 साल पहले सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाल मचाने वाली इस मूवी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था और अब 3 इडियट्स के सीक्वल की खबर ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को हाई कर दिया है।
अब खबर आ रही है कि 3 इडियट्स का टाइटल बदलने वाला है और इस मल्टी स्टारर मूवी में एक मशहूर अभिनेता की एंट्री होने जा रही है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है-
3 इडियट्स का बदलेगा नाम
आमिर खान की 3 इडियट्स को साल 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसमें 3 दोस्तों की कहानी को दिखाया गया था, जो लोगों को जिंदगी जीने का सलीखा सिखाते हैं। अब पिंकविला की रिपोर्ट में 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर अहम जानकारी दी गई है, जिसके मुताबक मेकर्स फिल्म का नाम 4 इडियट्स करने जा रहे हैं। इससे साफ होता है कि इस बार निर्देशक राजकुमार हिरानी की अपकमिंग मूवी में एक नहीं बल्कि 4 इडियट्स की कहानी को दर्शाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 16 साल बाद इतना बदल गया 3 Idiots का 'Milimetre', एक्टर ने अपनी टर्किश फैन से कर ली शादी
इसके साथ ही फिल्म में एक बड़े बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री भी होगी। हालांकि, अभी उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में अब 4 इडियट्स में आपको आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन के अलावा एक और मैन लीड एक्टर नजर आएगा। इस खबर के सामने आने के बाद 4 इडियट्स को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है और हर कोई इससे जुड़े अपडेट्स के बारे में जानने में जुट गया है।
-1766404636764.jpg)
इतना ही नहीं रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 4 इडियट्स की कहानी लगभग पूरी हो गई है और 2026 में इस पर काम होना भी शुरू हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बॉक्स ऑफिस पर 3 इडियट्स ने रचा था इतिहास
3 इडियट्स ने लंबे समय तक थिएटर्स में ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन किया था। इतना ही नहीं आमिर खान की ये मूवी हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली फिल्म बनी थी, जिसने कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।