शाह रुख ने काजोल के कान में क्या कहा? DDLJ के 30 साल पूरे होने पर 'सिमरन' ने किया खुलासा!
30 Years of Dilwale Dulhania Le Jayenge: शाह रुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) ने अपनी रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए है ...और पढ़ें

DDLJ के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने किया पोस्ट
HighLights
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज को 30 साल पूरे
काजोल ने फिल्म से जुड़ा मजेदार पोस्टर किया शेयर
DDLJ के 30 साल पूरे होने पर इमोशनल हुईं काजोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में इतनी लाजवाब होती हैं कि उनका असर सालों साल दर्शकों के दिलों पर छाया रहता है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' भी उन्हीं फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज को 30 साल हो गए हैं, लेकिन हर जेनरेशन इसके गाने पर थिरकता और आइकॉनिक डायलॉग्स को रीक्रिएट करता है।
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) आज भी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के राज और सिमरन के रूप में लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज यानी 20 अक्टूबर को फिल्म की रिलीज को पूरे 30 साल हो गए हैं और इस खास मौके पर काजोल ने दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।
शाह रुख ने काजोल के कान में क्या कहा?
काजोल ने भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चलने वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का पोस्टर शेयर किया है। वहीं, एक दूसरी तस्वीर एक पोस्टर की है जो स्विट्जरलैंड के स्टेशन की है।
इस पोस्टर के ऊपर लिखा हुआ है, "शाह रुख ने कहा काजोल के कान में चल बर्गर शर्जर खाते हैं शर्मा की दुकान में।" इस पोस्टर के नीचे स्विट्जरलैंड के शहर इंटरलेकन के स्टेशन का जिक्र है। यह वही जगह है, जहां दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की शूटिंग हुई थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 30 साल पहले दिवाली पर आई शाहरुख की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, आज भी थिएटर में देख रहे हैं लोग!
View this post on Instagram
काजोल ने DDLJ को लेकर किया पोस्ट
इसे शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, "डीडीएलजे ने आज 30 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन जिस तरह से यह दुनिया भर में और सबके दिलों-दिमाग में छा गई है, उसकी गिनती नहीं की जा सकती। इसे इस अद्भुत तरीके से पसंद करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। दूसरे स्लाइड पर देखें कि यह वाकई कितना आगे बढ़ गया है।"
सोशल मीडिया पर जैसे ही काजोल ने यह पोस्ट शेयर किया, फैंस के दिलों में फिर से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के पल याद आए गए। बता दें कि इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्टर किया था। फिल्म में करण जौहर, अमरीश पुरी, अनुपम खेर और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज सितारे भी अहम भूमिका में थे।