Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    30 Years of Darr: शाह रुख की 'डर' का ऋतिक रोशन से है खास कनेक्शन, फिल्म के टाइटल के पीछे छुपी है ये कहानी

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 04:01 PM (GMT+05:30)

    30 Years of Darr 90 के दशक में डर नाम की फिल्म रिलीज हुई थी। इस मूवी में शाह रुख खान के विलेन रोल को काफी वाहवाही मिली। यहां तक हीरो बने सनी देओल और ह ...और पढ़ें

    30 Years of Film Darr. Photo Credit: Jagran
    30 Years of Film Darr. Photo Credit: Jagran

    HighLights

    1. शाह रुख खान की फिल्म 'डर' को बीते 30 साल
    2. सनी देओल थे फिल्म के लीड एक्टर
    3. फिल्म के नाम का ऋतिक रोशन से जुड़ा है कनेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। शुरुआती दिनों में उन्होंने जो फिल्में की, वो उनके स्टारडम का पैमाना बनती चली गईं। आज से तीन दशक पहले फिल्म 'डर' आई थी। इस फिल्म में शाह रुख ने ग्रे शेड कैरेक्टर प्ले किया था, जो प्यार में दीवाना है। वह जिस लड़की से प्यार करता है, पागलों की तरह उस पर नजर रखता है। 

    'डर' को हुए 30 साल

    फिल्म में शाह रुख खान के अलावा सनी देओल (Sunny Deol) और जूही चावला (Juhi Chawla) भी लीड रोल में थे। जितनी सभी की एक्टिंग पसंद की गई, उतनी ही फिल्म की कहानी भी। किंग खान ऑब्सेसिव स्टॉकर के रोल में थे, जिसका डर धीरे-धीरे उस लड़की में समा जाता है, जिससे वो प्यार करता है। इसी से मिलता जुलता फिल्म का नाम रखा गया। 'हिट फिल्में, सुपरहिट किस्से' में हम आपको बताएंगे इस फिल्म के टाइटल के नामकरण की कहानी।

    ऋतिक रोशन की वजह से मिला था 'डर'

    'डर' फिल्म की कास्टिंग को लेकर बहुत सी बातें मीडिया में कही गईं। शाह रुख और सनी देओल की लड़ाई के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन जिस बात का जिक्र कम किया गया है, वो है फिल्म के टाइटल की कहानी। यश चोपड़ा की 'डर' को ये टाइटल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की वजह से मिला था।

    उदय चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में 'डर' के टाइटल की मजेदार बात बताई थी। उन्होंने बताया था कि एक बार ऋतिक और उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'डेड काल्म' (Dead Calm) देखी थी। दोनों को इसका वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा को फिल्म देखने के लिए कहा। जब आदित्य ने फिल्म देखी, तो उन्हें ये क्राफ्ट बहुत पसंद आया। 'डर' की स्टोरी का आइडिया यहीं से आया था।

    खबरें और भी

    ऋतिक ने दिया था टाइटल

    उदय चोपड़ा ने बताया कि डर उस फिल्म का टाइटल था, जिसे ऋतिक ने अपनी फिल्म के लिए यूज करने का सोचा था। तब ऋतिक ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी, जिसका यही टाइटल रखा था। जब आदित्य चोपड़ा ने फिल्म बनाई, तो उन्होंने इसी टाइटल के साथ मूवी बनाने का फैसला किया क्योंकि कहानी पर ये नाम सूट कर रहा था। 

    यह भी पढ़ें: Umang 2023: 'जवान' के गाने पर जमकर थिरके शाह रुख खान, 'एनिमल' के 'अर्जन वैली' पर शहनाज गिल के डांस ने लगाई आग