'शोले' के डायरेक्टर ने बनाई थी शाह रुख-रवीना की ये फ्लॉप फिल्म, 31 साल बाद भी कानों में रस घोलते हैं इसके गाने
रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित शाहरुख खान और रवीना टंडन की ये फिल्म 1995 में आई थी। हालांकि फिल्म असफल रही पर इसके गाने कल्ट क्लासिक बन गए। ...और पढ़ें
-1785306261857_m.webp)
शाह रुख-रवीना की इस फ्लॉप फिल्म के सुपरहिट हैं गाने (फोटो- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में कुछ सितारे ऐसे रहे, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में तो आईं लेकिन फ्लॉप रहीं। हालांकि इन फिल्मों के गाने खूब हिट रहे।
शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर रमेश सिप्पी ने साल 1995 में एक ऐसी ही फिल्म बनाई, पर अफसोस फिल्म असफल रही, पर फिल्म का संगीत आज भी कानों में रस घोल देता है।
कौन सी है वह फिल्म?
दरअसल आज जिस फिल्म की हम चर्चा कर रहे हैं वो फिल्म साल 1995 में आई थी और फिल्म का नाम था 'जमाना दीवाना' (zamaana deewana)। जी हां, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) स्टारर इस फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। बड़ी बात यह थी कि इस फिल्म को 'शोले' (Sholay) जैसी आइकॉनिक फिल्में बनाने वाले रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था।
फिल्म में शाह रुख और रवीना की कैमिस्ट्री भी पसंद की गई थी। हालांकि रवीना-शाह रुख ने साथ में ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। उस दौर में जहां शाह रुख को लोग जूही चावला और काजोल जैसी एक्ट्रेसेस के साथ पसंद करते थे, तो वहीं रवीना की जोड़ी गोविंदा और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जैसे स्टार्स के साथ हिट रही। फिल्म में शाह रुख-रवीना के अलावा जीतेन्द्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज एक्टर्स भी थे।
फिल्म के गाने आज भी हैं सुपरहिट
इस फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण (Nadeem Shravan) की जोड़ी ने तैयार किया था। 90 के दशक में नदीम-श्रवण की जोड़ी खूब हिट रही। दोनों ने साथ में मिलकर कई फिल्मों में शानदार संगीत दिया और इस फिल्म की कमान भी इसी जोड़ी ने संभाली और नतीजा यह हुआ कि फिल्म के गाने हिट रहे।
फिल्म का गाना 'अब है नींद किसे चैन कहां' (Neend Kise Chain Kahan) आज भी सुपरहिट है। इस गाने को कुमार सानू (Kumar Sanu) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने आवाज दी थी। वहीं गाने को समीर ने लिखा था।
खबरें और भी
इसके अलावा फिल्म का एक और गाना जमाने को अबतक नहीं है पता (Zamane Ko Ab Tak Nahi Hai Pata) भी खूब चर्चा में रहा। वहीं फिल्म का एक और गाना 'ओ रब्बा' (O Rabba) तो आज भी बसों और ट्रकों में बजता हुआ नजर आ ही जाता है।
हाल ही में रवीना टंडन ने भी इस फिल्म के 31 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है। इस पोस्ट में रवीना ने शाह रुख को अपना फनी और मजेदार को-स्टार बताया। वहीं उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी की भी तारीफ और फराह खान का भी जिक्र किया, जिन्होंने फिल्म के गाने कॉरियोग्राफ किए थे।