विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

38 Years Of Karma: जैकी श्रॉफ-अनिल कपूर ने मनाया 'कर्मा' के 38 साल पूरे होने का जश्न, शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

Published: Thu, 08 Aug 2024 04:28 PM (IST)

सुभाष घई के निर्देशन में बनी दिलीप कुमार नूतन नसीरुद्दीन शाह जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर स्टारर फिल्म कर्मा को ...और पढ़ें

कर्मा मूवी को पूरे हुए 38 साल (Photo Credit: Instagram)
कर्मा मूवी को पूरे हुए 38 साल (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. कर्मा मूवी को रिलीज हुए पूरे हो गए 38 साल
  2. जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर समेत फिल्म में नजर आए कई स्टार्स
  3. सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर किया फिल्म को लेकर पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1986 में रिलीज हुई एक्शन ट्रिलर आइकॉनिक मल्टीस्टारर फिल्म 'कर्मा' में दिलीप कुमार, नूतन, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी और अनुपम खेर समेत कई स्टार्स एक साथ नजर आए थे, जिसे सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। यह उस समय की हिट फिल्मों में से एक रही है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी काफी हिट हुए थे।

अब कर्मा मूवी को रिलीज हुए 38 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट करते हुए जश्न मनाया है और साथ ही पुरानी यादों को भी ताजा किया है।

यह भी पढ़ें: 37 Years Of Karma: दिलीप कुमार से मुलाकात के वक्त नर्वस थे सुभाष घई, 'कर्मा' से शुरू हुआ दोस्ती का सिलसिला

जैकी श्रॉफ ने किया पोस्ट

जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कई फोटोज से बना हुआ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके सेट की यादें देखने को मिल सकती हैं। इन फोटोज में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी नजर आ रही हैं।

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बैकग्राउंड में मनहर उधास, मोहम्मद अजीज और सुरेश वाडकर द्वारा गाया हुआ टाइटल ट्रैक 'मेरा कर्मा तू' लगाया है। साथ ही हैशटैग 38 इयर्स ऑफ कर्मा लिखा है।

अनिल कपूर ने भी दिखाई झलक

अनिल कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फिल्म से जुड़ी यादें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या थी इस फिल्म की कहानी

फिल्म में देखने को मिला था कि माइकल डांग नाम का एक आतंकवादी होता है, जिसका किरदार अनुपम खेर निभाते हैं। वह अपने अपमान का बदला लेना चाहता है और इस दौरान वह जेलर के परिवार को मरवा देता है। इन हत्याओं का बदला लेने के लिए विश्व प्रताप तीन मौत की सजा पाए हुए कैदियों को अपनी मदद के लिए भर्ती करता है।

यह भी पढ़ें: इस डायरेक्टर ने खत्म करवाई थी दिलीप कुमार-राज कुमार की 30 साल पुरानी 'दुश्मनी', साथ लाकर रच दिया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।