Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amitabh Bachchan ने विनोद खन्ना के बीच सेट पर हुआ था कुछ ऐसा, एक्टर ने फेंक मारा था गिलास, जानें किस्सा

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 13 Jan 2025 03:54 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड के दो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की जोड़ी को लोगों ने 80-90 के दशक में इतना प्यार दिया था कि फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर में से ...और पढ़ें

    बिग बी ने विनोद खन्ना पर फेंक मारा था ग्लास? (Photo Credit- IMDb)
    बिग बी ने विनोद खन्ना पर फेंक मारा था ग्लास? (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. सेट पर आग बबूला हो गए थे अमिताभ बच्चन
    2. बिग बी ने विनोद खन्ना पर फेंक मारा था ग्लास?
    3. घटना के बाद जोड़ी ने नहीं किया फिर साथ काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोते हुए आते हैं सब...हंसता हुआ जो जायेगा..वो मुकद्दर का सिकंदर जानेमन कहलायेगा...। ये गाना तो आपने सुना ही होगा। साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर को लोगों ने खूब प्यार दिया था। मूवी को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म ने उस दौर में प्रॉफिट का एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे 17 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया था। मगर इसके अलावा फिल्म के दौरान एक बड़ा हादसा भी हुआ था जिसे आज तक नहीं भुलाया जा सका है। आइए बताते हैं उसके बारे में...

    दोस्ती के बीच जब आया करियर

    अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया था। अमर अकबर एंथनी, हेरा-फेरी, परवरिश, मुकद्दर का सिकंदर, खून-पसीना जैसी हिट फिल्म देने के बाद हर निर्देशक की जबान पर बस दोनों का ही नाम रहता था। दोनो की इंडस्ट्री में डिमांड काफी बढ़ गई थी। एक साथ कई फिल्मों में काम करने के बाद दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। मगर जल्दी ही इनके रिश्ते को नजर लग गई और ये यारी दुश्मनी में तब्दील हो गई।

    Photo Credit- X

    दरअसल इसके पीछे की वजह उभरता करियर थी। उस जमाने में बिग बी के काम को काफी पसंद किया जा रहा था किसी भी एक्टर के लिए उनका मुकाबला कर पाना मुश्किल था। ऐसे में विनोद खन्ना के काम को देखते हुए बिग बी शायद असहज महसूस करने लगे थे।

    ये भी पढ़ें- Masaba Gupta ने 3 महीने बाद किया बेटी के नाम का खुलासा, देवी के नाम से जुड़ा है मतलब

    फिल्म सेट पर फेंक मारा गिलास

    मनमुटाव के बीच दोनों साल 1978 में आई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर को शूट कर रहे थे। फिल्म के एक सीन में अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना की तरफ ग्लास फेंकना था और विनोद को झुक कर खुद को बचाना था। डायरेक्ट प्रकाश मेहरा ने जब एक्शन का इशारा किया तो बिग बी ने पूरी ताकत से ग्लास को फेंका और विनोद खन्ना (vinod khanna) सही टाइम पर झुक नहीं पाए। उनकी ठुड्डी में ग्लास ग्लास जाकर लग गया और उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। इसके बाद अमिताभ काफी घबरा गए थे और उन्होंने माफी भी मांगी थी।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDb

    घटना के बाद नहीं किया साथ काम

    इस घटना के बाद अमिताभ और विनोद खन्ना के बीच काफी तनाव वाला माहौल बन गया था। विनोद खन्ना इस हादसे से इतना आहत हो गए थे कि उन्होंने बिग बी के साथ दोबारा काम न करने तक का फैसला ले लिया था।

    Photo Credit- IMDb

    हालांकि, यह गलती अमिताभ से अनजाने में हुई थी और इसे बाद में विनोद खन्ना भी समझ गए थे। बता दें कि 27 अप्रैल 2017 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। ब्लड कैंसर के चलते उनका निधन हुआ था।

    ये भी पढ़ें- 'जो तुमने बनाया...' Black Warrant में देवर Zahan Kapoor का काम देख हैरान हुईं आलिया भट्ट