Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    53rd IFFI समारोह में चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 08:40 PM (IST)

    53rd IFFI अभिनेता चिरंजीवी को 53वें इफ्फी फिल्म फेस्टिवल में इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म फेस्टिवल म ...और पढ़ें

    53 IFFI: अभिनेता चिरंजीवी को सम्मानित किया गया है।
    53 IFFI: अभिनेता चिरंजीवी को सम्मानित किया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। 53 IFFI: गोवा में चल रहे 53वें इफ्फी फिल्म फेस्टिवल में चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। चिरंजीवी ने 1978 में आई फिल्म पुनाधिरल्लू से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगु की कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय कर चुकी है। उनका करियर चार दशकों का रहा है। उनको अपने करियर में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें 10 फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुके हैं। वहीं उन्हें चार नंदी पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

    चिरंजीवी की जल्द फिल्म बॉबी वॉल्टर बिलैया और भोला शंकर रिलीज होने वाली है

    चिरंजीवी की जल्द फिल्म बॉबी वॉल्टर बिलैया और भोला शंकर रिलीज होने वाली है। उन्हें हाल ही में फिल्म गॉडफादर में देखा गया था। इसमें सलमान खान ने भी स्पेशल अपीरियंस किया था। 53वें इफ्फी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे हैं। इनमें सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, परेश रावल और सुनील शेट्टी जैसे नाम शामिल है। वहीं इस अवसर पर कई कलाकारों ने लाइव परफॉर्म भी किया है।

    यह भी पढ़ें: 53rd IFFI: फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची हेरा फेरी 3 की स्टार कास्ट, कार्तिक, सुनील और परेश आए नजर

    View this post on Instagram

    A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

    चिरंजीवी नेतागिरी में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं

    वहीं वह नेतागिरी में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं। सन 2008 में चिरंजीवी ने प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी, जिसने 2009 में आंध्र प्रदेश के चुनाव में भाग लिया था। उनकी पार्टी ने 294 में से 18 सीटें जीती थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में कर दिया था। 2011 में चिरंजीवी को टूरिज्म मिनिस्टर भी बनाया गया था।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने की तब्बू की प्रशंसा, कहा- 52 की उम्र में भी अकेले बॉलीवुड को बचाने का कर रही हैं काम

    View this post on Instagram

    A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

    चिरंजीवी फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं

    चिरंजीवी फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने तेलुगु की डेढ़ सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह हिंदी, तमिल और कन्नड़ की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वह तेलुगु सिनेमा के प्रभावशाली कलाकारों में से एक माने जाते हैं। उन्हें आंध्र प्रदेश राज्य की ओर से सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। उनके बेटे का नाम रामचरण है, जिन्होंने अभी हाल ही में फिल्म आरआरआर में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। अपने पिता को सम्मान मिलने पर रामचरण भी काफी खुश नजर आए।

    खबरें और भी