विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shah Rukh Khan से काम मांग रहा है 57 साल का हॉलीवुड सुपरस्टार, नाम से जुड़ा है थप्पड़ कांड विवाद

Published: Mon, 12 Jan 2026 05:00 PM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। इस आधार पर एक दिग्गज हॉलीवुड सुपरस्टार ...और पढ़ें

किसने हॉलीवुड एक्टर ने मांगा शाह रुख से काम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

किसने हॉलीवुड एक्टर ने मांगा शाह रुख से काम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. हॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान से मांग रहा काम

  2. किंग खान संग हिंदी फिल्में करने की जताई इच्छा

  3. विवादों में भी घिर चुका है अंग्रेजी फिल्म एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान हिंदी सिनेमा जगत के वह नायाब कलाकार हैं, जिनके प्रशंसकों की संख्या भारी तादाद में देश और विदेशों में मौजूद है। हर कोई किंग खान के बॉलीवुड की शान मानता है। हिंदी सिनेमा के फिल्मी सितारों के अलावा हॉलीवुड के कई कलाकार भी ऐसे हैं, जो शाह रुख के चाहने वालों की फेहरिस्त में शामिल होते हैं।

इस कड़ी में एक नया नाम 57 साल के हॉलीवुड सुपरस्टार का शामिल हो रहा है, जिसने सरेआम हिंदी मूवीज में खुद को कास्ट करने के लिए शाह रुख खान से निवेदन किया है। ऐसे में आइए जानते हैं किवह अंग्रेजी फिल्म कलाकार कौन सा है। 

विदेशी कलाकार ने मांगा शाह रुख से काम

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी शाह रुख खान के चाहने वाले बड़ी ही आसानी से मिल जाते हैं। ये किंग खान का स्टारडम ही है कि हॉलीवुड सितारे भी उनके दीवाने हैं। इस मामले में नया नाम हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विल स्मिथ (Will Smith) का शामिल हो रहा है। जी हां मैन इन ब्लैक मूवी फेम कलाकार ने हाल ही में गल्फ न्यूज को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में शाह रुख खान संग हिंदी फिल्मों में खुद को कास्ट करने के आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड स्टार Will Smith पर लगे सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप, बंद कमरे में मेल वायलिनिस्ट के साथ किया ऐसा!

shah rukh khan will smith

विल ने कहा है- ''मैं चाहता हूं कि शाहरुख मुझे किसी चीज में लें (मूवी में कास्ट)।'' इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्म अभिनेता के हाल-चाल को भी पूछा है। विल स्मिथ के इस बयान के बाद आने वाले समय में इन दोनों के एक साथ काम करने की संभावना को लेकर चर्चा तेज हो गई।

shah rukh khan will smith (2)

इसके अलावा विल स्मिथ ने अपने इस बयान में बॉलीवुड के महा नायक अमिताभ बच्चन और सलमान खान का भी जिक्र किया है। विल के इस बयान से साफ होता है कि वह हिंदी सिनेमा के सितारों में काफी रुचि रखते हैं और भविष्य में वह बॉलीवुड में काम करने को लेकर इच्छुक हैं। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि विल के इस बयान पर किंग मूवी कलाकार शाह रुख खान की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। 

थप्पड़ कांड से जुड़ा विल का नाम

बता दें कि विल स्मिथ वही हॉलीवुड अभिनेता हैं, जिनका नाम ऑस्कर अवार्ड 2022 के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज पर थप्पड़ जड़ने को लेकर विवादों में रहा था। विल की पॉपुलर मूवीज की तरफ गौर किया जाए तो उनमें- मैन इन ब्लैक, बैड ब्वॉयज, हैनकॉक, किंग रिचर्ड और हिच जैसी कई सफल हॉलीवुड फिल्मों के नाम शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- 45 हजार करोड़ नेटवर्थ, 400 करोड़ का घर, लग्जरी लाइफ जीती हैं Shah Rukh khan की ये हीरोइन, पूरे करियर में की सिर्फ 1 फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।