Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Filmfare Awards 2023: राजकुमार राव बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बेस्ट फिल्म

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 08:30 AM (GMT+05:30)

    68वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 (Filmfare Awards 2023) का आगाज हो चुका है। रेड कारपेट पर एक से बढ़कर एक सितारे पहुंच रहे है । मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्व ...और पढ़ें

    68th Filmfare Awards 2023, Tiger Shroff, Salman Khan, Janhvi Kapoor, Filmfare Awards 2023,Vicky Kaushal, Best Film Award
    68th Filmfare Awards 2023, Tiger Shroff, Salman Khan, Janhvi Kapoor, Filmfare Awards 2023,Vicky Kaushal, Best Film Award

    नई दिल्ली, जेएनएन। 68th Filmfare Awards 2023: गुरुवार शाम से देर रात तक चले 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 2022 में रिलीज हुई फिल्मों और इससे जुड़े कलाकारों को दिये गये। इस बार अवॉर्ड फंक्शन की मेजबानी सलमान खान ने की।

    कई सितारों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से इवेंट में चार चांद लगाये। मुंबई के जियो सेंटर में आयोजित समारोह के रेड कारपेट पर तमाम सेलिब्रिटीज ने उपस्थिति दर्ज करवायी। इस बार राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस और गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट फिल्म घोषित किया गया। विजेताओं की पूरी लिस्ट यहां दी गयी है।

    बेस्ट फिल्म 

    आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

    बेस्ट डायरेक्टर

     संजय लीला भंसाली को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

    बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (MALE)

    बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (FEMALE)

    आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मिला बेस्ट एक्टर लीडिंग का अवॉर्ड

    >

    बेस्ट एक्टर स्पोटिंग रोल (MALE)

    अनिल कपूर को फिल्म जुग जुग जियो के लिए बेस्ट स्पोटिंग रोल (MALE) का अवॉर्ड मिला है।

    खबरें और भी

    बेस्ट एक्टर स्पोटिंग रोल (FEMALE)

    शीबा चड्ढा को फिल्म बधाई दो के लिए स्पोटिंग रोल (FEMALE) का अवॉर्ड मिला।

    बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (FEMALE)

    भूमि पेडनेकर को फिल्म बधाई दो और तब्बू को फिल्म भूल भुलैया 2 के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (FEMALE) अवॉर्ड मिला है।

    बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स

    बधाई दो के हर्षवर्धन कुलकर्णी को बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स अवॉर्म मिला है।

    बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स

    संजय मिश्रा को  फिल्म वध के बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला। 

    बेस्ट डायलॉग

    प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्शिनी वशिष्ठ  को  गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड मिला है।

    बेस्ट स्क्रीनप्ले

     अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी को बधाई दो के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है।

    बेस्ट स्टोरी

    अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी  को फिल्म बधाई दो के लिए बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला है। 

    बेस्ट डेब्यू मेल

    अंकुश गेदम को फिल्म झुंड के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला।

    बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

    जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल को फिल्म वध के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। 

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रेम चोपड़ा जी को दिया गया। 

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट लिरिक्स

    अमिताभ भट्टाचार्य को ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा के केसरिया गाने के लिए बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला है। 

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट म्यूजिक एल्बम

    प्रीतम को फिल्म ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिवा के लिए बेस्ट म्यूजिक एल्बम के अवॉर्ड से नवाजा गया।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट वीएफएक्स

    DNEG And Redefine को फिल्म ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव के लिए बेस्ट वीएफएक्स कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट बैकग्राउड स्कोर 

    संचित बल्हारा और अंकित बल्हारा को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट बैकग्राउड स्कोर का अवॉर्ड मिला है।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर ( Female)

    जुग जुग जियो के रंगसारी गाने के लिए कविता सेठ को बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल चुना गया।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर (male)

    ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (male) का अवॉर्ड मिला है। 

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट कोरियोग्राफी

    बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी में गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने ‘Dholida’ के लिए कृति महेश को अवॉर्ड मिला है। यह गाना आलिया भट्ट पर फिल्माया गया था।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट एडिटिंग

    निनाद खानोलकर को फिल्म एन एक्शन हीरो के लिए बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड दिया गया।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

    सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रॉय को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिला है।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट साउंड डिजाइन

    विश्वदीप दीपक चटर्जी को फिल्म ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिवा के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला है।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

    फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की सिनेमैटोग्राफी के लिए सुदीप चटर्जी को अवॉर्ड मिला है।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023

    बेस्ट एक्शन

    ऋतिक रोशन-सैफ अली खान अभिनीत फिल्म विक्रम वेधा के लिए बेस्ट एक्शन का अवॉर्ड परवेज़ शेख को मिला है।

    — Filmfare (@filmfare) April 27, 2023