Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    69th Filmfare Awards Winners List: रणबीर कपूर बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस, 12th फेल बेस्ट फिल्म

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 02:13 AM (IST)

    69th Filmfare Awards 2024 27 जनवरी 2024 को फिल्मफेयर अवॉर्ड की शुरुआत हुई। टेक्निकल कैटेगरी में विनर लिस्ट की अनाउंसमेंट के बाद आज गुजरात में मुख्य कै ...और पढ़ें

    देखिए फिल्मफेयर 2024 की पूरी विनर लिस्ट। फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    देखिए फिल्मफेयर 2024 की पूरी विनर लिस्ट। फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. फिल्मफेयर में बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में जवान और पठान
    2. जाह्नवी, करीना और वरुण स्टेज पर डांस से लगाएंगे आग
    3. नॉमिनेशन में आलिया, रणबीर और शाह रुख का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Filmfare Awards 2024 Live Updates: फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड इस बार गुजरात के गांधी नगर में रविवार को सम्पन्न हुए। एनिमल के लिए रणबीर कपूर बेस्ट एक्टर बने तो आलिया भट्ट 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। 

    12th फेल ने यहां भी अपना जलवा दिखाया और बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड दिया गया। एनिमल ने बेस्ट म्यूजिक एलबम और बेस्ट सिंगर के पुरस्कार भी अपने नाम किये। 

    फिल्मफेयर अवॉर्ड् समारोह इस बार दो दिन चला। 27 जनवरी को हुआ टेक्नीकल कैटेगरी में विनर्स घोषित किये गये थे, जबकि 28 फरवरी को मुख्य कैटेगरीज में पुरस्कार दिये गये। 

    यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2024: 'सैम बहादुर' से 'एनिमल' तक, टेक्निकल कैटेगरी में इन फिल्मों का रहा दबदबा, देखें लिस्ट

    बेस्ट फिल्म

    विनर- 12th Fail

    • 12वीं फेल
    • एनिमल
    • जवान
    • ओह माइ गॉड 2
    • पठान
    • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    बेस्ट एक्टर (मेल) इन लीडिंग रोल

    विनर- रणबीर कपूर (एनिमल)

    • रणबीर कपूर (एनिमल)
    • रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • शाह रुख खान (डंकी)
    • शाह रुख खान (जवान)
    • सनी देओल (गदर 2)
    • विक्की कौशल (सैम बहादुर)

    बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) इन लीडिंग रोल

    विनर- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

    • आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • भूमि पेडनेकर (थैंक यू फॉर कमिंग)
    • दीपिका पादुकोण (पठान)
    • कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
    • रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
    • तापसी पन्नू (डंकी)

    View this post on Instagram

    A post shared by Filmfare (@filmfare)

    बेस्ट डायरेक्टर

    विनर- विधु विनोद चोपड़ा (12th Fail)

    • अमित राय (OMG 2)
    • एटली (जवान)
    • करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
    • सिद्धार्थ आनंद (पठान)
    • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

    बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)

    विनर- जोरम (देवाशीष मखीजा)

    खबरें और भी

    • 12वीं फेल (विधु विनोद चोपड़ा)
    • भीड़ (अनुभव सिन्हा)
    • फराज (हंसल मेहता)
    • जोरम (देवाशीष मखीजा)
    • सैम बहादुर (मेघना गुलजार)
    • थ्री ऑफ अस (अविनाश अरुण घावरे)
    • ज्विगाटो (नंदिता दास)

    बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

    विनर- विक्रांस मैसी (12th Fail)

    • अभिषेक बच्चन (घूमर)
    • जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)
    • मनोज बाजपेयी (जोरम)
    • पंकज त्रिपाठी (OMG 2)
    • राजकुमार राव (भीड़)
    • विक्की कौशल (सैम बहादुर)
    • विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

    View this post on Instagram

    A post shared by Filmfare (@filmfare)

    बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)

    विनर- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)

    • दीप्ति नवल (गोल्डफिश)
    • फातिमा सना शेख (धक धक)
    • रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
    • संयमी खेर (घूमर)
    • शहाना गोस्वामी (ज्विगाटो)
    • शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)

    बेस्ट एक्टर (मेल) इन सपोर्टिंग रोल

    विनर- विक्की कौशल (डंकी)

    करण जौहर ने विक्की का अवॉर्ड रिसीव किया।

    • आदित्य रावल (फराज)
    • अनिल कपूर (एनिमल)
    • बॉबी देओल (एनिमल)
    • इमरान हाशमी (टाइगर 3)
    • तोता रॉय चौधरी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • विक्की कौशल (डंकी)

    बेस्ट एक्टर (फीमेल) इन सपोर्टिंग रोल

    विनर- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

    • जया बच्चन (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • रत्ना पाठक शाह (धक धक)
    • शबाना आजमी (घूमर)
    • शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • तृप्ति डिमरी (एनिमल)
    • यामी गौतम (OMG 2)

    बेस्ट लिरिक्स

    विनर- अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)

    • अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)
    • अमिताभ भट्टाचार्य (तुम क्या मिले- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • गुलजार (इतनी सी बात- सैम बहादुर)
    • जावेद अख्तर (निकले थे कभी हम घर से- डंकी)
    • कुमार (चलेया-जवान)
    • सिद्धार्थ- गरिमा (सतरंगा- एनिमल)
    • स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह (लुट्ट पुट गया- डंकी)

    View this post on Instagram

    A post shared by Filmfare (@filmfare)

    बेस्ट म्यूजिक एलबम

    विनर- एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)

    • एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)
    • डंकी (प्रीतम)
    • जवान (अनिरुद्ध रविचंदर)
    • पठान (विशाल और शेखर)
    • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (प्रीतम)
    • तू झूठी मैं मक्कार (प्रीतम)
    • जरा हटके जरा बचके (सचिन-जिगर)

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)

    विनर- भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)

    • अरिजीत सिंह (लुट्ट पुट गया- डंकी)
    • अरिजीत सिंह (सतरंगा- एनिमल)
    • भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
    • शाहिद माल्या (कुड़मयी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • सोनू निगम (निकले थे कभी हम घर से- डंकी)
    • वरुण जैन, सचिन- जिगर, शादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी (तेरे वास्ते फलक- जरा हटके जरा बचके)

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)

    विनर- शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)

    • दीप्ति सुरेश (कैद में खिलने वाला- जवान)
    • जोनिता गांधी (हे फिकर- सुबह 8 बजे मेट्रो)
    • शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)
    • शिल्पा राव (चलेया-जवान)
    • श्रेया घोषाल (तुम क्या मिले-रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • श्रेया घोषाल (वे कमलेया- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

    View this post on Instagram

    A post shared by Filmfare (@filmfare)

    बेस्ट स्टोरी

    विनर- अमित राय (OMG 2)

    • अमित राय (OMG 2)
    • अनुभव सिन्हा (भीड़)
    • एटली (जवान)
    • देवाशीष मखीजा (जोराम)
    • इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • करण श्रीकांत शर्मा (सत्यप्रेम की कथा)
    • पारिजात जोशी और तरूण डुडेजा (धक धक)
    • सिद्धार्थ आनंद (पठान)

    बेस्ट स्क्रीनप्ले

    विनर- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

    • अमित राय (OMG 2)
    • इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • ओंकार अच्युत बर्वे, अर्पिता चटर्जी और अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस)
    • संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा और सुरेश बंडारू (एनिमल)
    • श्रीधर राघवन (पठान)
    • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

    बेस्ट डायलॉग

    विनर- इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

    • अब्बास टायरवाला (पठान)
    • अमित राय (OMG 2)
    • इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
    • सुमित अरोड़ा (जवान)
    • वरुण ग्रोवर और शोएब जुल्फी नजीर (थ्री ऑफ अस)
    • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

    अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट (आरडी बर्मन अवॉर्ड)

    विनर- श्रेयस पुराणिक (सतरंगा- एनिमल)

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

    विनर- डेविड धवन

    बेस्ट डेब्यू (मेल)

    विनर- आदित्य रावल (फराज)

    बेस्ट डेब्यू (फीमेल)

    विनर- अलिजेह अग्निहोत्री (फर्रे)

    बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

    विनर- तरुण दुदेजा (धक धक)

    सितारों की शानदार परफॉर्मेंसेज

    रविवार देर रात तक चले समारोह को करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया। वहीं, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन ने अपनी परफॉर्मेंसेज से महफिल में चार-चांद लगाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Filmfare OTT Awards 2023: इन 9 सीरीज ने जमाई धाक, अब तक नहीं देखीं तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर करें बिंज वॉच