विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

71st National Film Awards: कब और कहां आयोजित होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह? यहां देखें विनर्स लिस्ट

Published: Mon, 22 Sep 2025 11:26 AM (IST)

National Film Awards 2023 Date बीते महीने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 के लिए विजेताओं के नाम का एलान किया गया ...और पढ़ें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 (फोटो क्रेडिट- जागरण)
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. कब आयोजित होंगे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स।
  2. इस अभिनेता ने पहली बार जीता राष्ट्रीय पुरस्कार।
  3. दिन और तारीख की जानकारी आई सामने।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 71st National Film Awards Date-Time: मनोरंजन जगत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक बड़ा सम्मान माना जाता है। बीते 1 अगस्त सूचना एंव प्रसारण को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का विनर्स का एलान किया गया। अब इन पुरस्कारों के वितरण का समय नजदीक आ रहा है। 

ऐसे में आइए जानते हैं कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 को कब और कहां आयोजित किया जाएगा। साथ ही इसमें कौन-कौन से सेलेब्स को ये पुरस्कार दिया जाएगा।

कब और कहां आयोजित होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार?

हर बार की तरह इस बार भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में ये पुरस्कार वितरण समारोह जारी रहेगा। 23 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे इसकी शुरुआत होगी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ये खास पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan को पहला नेशनल अवॉर्ड मिलने पर झूम उठे सितारे, बोले- शिद्दत से कोशिश कामयाब हुई

  • कहां होगा आयोजित- विज्ञान भवन, नई दिल्ली

  • डेट- 23 सितंबर 2025

  • समय- शाम 4 बजे

  • प्रेजेंटर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मालूम हो कि ये नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए दिए जाएंगे। कोविड-19 के कारण ये पुरस्कार समारोह दो साल पीछे के आधार पर चल रहा है। 

यहां चेक करें विनर्स लिस्ट-

  • बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री

  • बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल

  • बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

  • बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

  • दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड- मोहनलाल

  • बेस्ट डायरेक्शन - द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)

  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

  • बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी

  • बेस्ट गुजराती फिल्म- वश

  • बेस्ट तमिल फिल्म- पार्किंग

  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप

  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (छलिया, जवान)

  • बेस्ट मेल सिंगर- प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)

  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी

  • बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)

  • बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर-सैम बहादुर

  • स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन

  • बेस्ट साउंड डिजाइन - एनिमल (हिंदी)

  • बेस्ट फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता (असम)

  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)

  • बेस्ट लिरिक्स- बलगम ( द ग्रुप)- तेलुगु

नॉन फीचर फिल्म

  • बेस्ट फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता

  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन

  • बेस्ट स्क्रिप्ट- सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)

  • बेस्ट फिल्म- नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेज (उड़िया)

  • नेकल- क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम)

  • द सी एंड सेवन विलेजेस (उड़िया)

  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (द फर्स्ट फिल्म) हिंदी

  • बेस्ट एडिटिंग (मूवी फोकस) इंग्लिश

यह भी पढ़ें- Mohanlal: एक साल में दीं 25 ब्लॉकबस्टर, 5 बार मिला नेशनल अवॉर्ड, सिनेमा के असली शहंशाह मोहनलाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।