विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

78 वर्षीय Saira Banu अपनी 22 इंच की कमर को करती हैं मिस, फैंस ने कहा- आप अभी भी चार्मिंग हो

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 09 Jul 2023 05:36 PM (IST)

Saira Banu Vintage Photos सायरा बानो फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। ...और पढ़ें

Saira Banu Vintage Photos, Saira Banu film
Saira Banu Vintage Photos, Saira Banu film

नई दिल्ली, जेएनएन। Saira Banu Vintage Photos: सदाबहार फिल्म एक्ट्रेस सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने 22 इंच की कमर नहीं होने पर निराशा जताई है। उन्होंने जानकारी दी है कि जब वह जवान थी, तब उनकी कमर इतनी ही थी। सदाबहार अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी यादों के झरोखों से एक फोटो शेयर की है। 

सायरा बानो इंस्टाग्राम से कब जुड़ी है?

सायरा बानो हाल ही में इंस्टाग्राम से जुड़ी है। उन्होंने अपनी जवानी के दिनों को याद किया है, जब उनकी कमर 22 इंच की हुआ करती थी। फोटो में जवान सायरा बानो नजर आ रही है। उन्होंने सलवार कमीज पहन रखी है। उनके चेहरे पर दिलकश मुस्कान है। उन्होंने मेकअप कर रखा है। सायरा बानो ने 1960-70 के दशक में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है,

"22 इंच की कमर वाले दिन कब के चले गए। काश अगर टाइम रुक गया होता।"

सायरा बानो की फोटोज को कितने लाइक्स मिले हैं?

तस्वीरों में सायरा बानो को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। वह पोज देती हुई नजर आ रही है। उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। उनकी फोटोज को साढ़े 3 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर सराहना भी की है। कई लोगों ने उन्हें याद दिलाया है कि वह बहुत खूबसूरत हैं। एक ने लिखा है, "आप बहुत खूबसूरत है।" एक ने लिखा है, "आपकी कमर 22 इंच की नहीं है। इसके बावजूद आप चार्मिंग हो।"

सायरा बानो किसकी की बेटी है?

गौरतलब है कि सायरा बानो अभिनेता नसीम बानो और मियां एहसान उल हक की बेटी है। जब वह 16 साल की थी, तभी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने शम्मी कपूर के साथ फिल्म जंगली से डेब्यू किया था। इसके बाद, उन्होंने झुक गया आसमान, आई मिलन की बेला, अप्रैल फूल जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं, उन्होंने देवानंद के साथ प्यार मोहब्बत में भी काम किया था।

सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी कब हुई थी?

सायरा बानो ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 में शादी थी। तब उनकी उम्र 22 वर्ष थी और दिलीप की उम्र 44 साल की थी। दोनों को कोई बच्चा नहीं है। सायरा बानो इंस्टाग्राम से हाल ही में जुड़ी है। दिलीप कुमार का निधन 2021 में हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे। दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर सायरा बानो ने इंस्टाग्राम से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने दोनों की तस्वीर साथ शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा था।