विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

34 सालों से रिलीज के लिए तरस रही Amitabh और रेखा की फिल्म, आधी से ज्यादा हो गई थी शूट; क्यों नहीं पहुंच पाई थिएटर?

Published: Tue, 21 Jul 2026 02:14 PM (IST)

Amitabh Bachchan और रेखा की एक फिल्म 34 सालों बाद भी रिलीज नहीं हो पाई है जबकि फिल्म की शूटिंग आधी से ज्यादा पूरी हो चुकी थी।

3 दशकों से ठंडे बस्ते में पड़ी साई-फाई फिल्म

3 दशकों से ठंडे बस्ते में पड़ी साई-फाई फिल्म

HighLights

  1. 3 दशकों से ठंडे बस्ते में पड़ी साई-फाई फिल्म

  2. आमिर खान और रवीना टंडन थे फिल्म का हिस्सा

  3. अमिताभ और रेखा का था अहम रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जिनके बारे में सोचा गया, स्क्रिप्ट लिखी गई, कास्टिंग हो गई लेकिन किसी ना किसी वजह से वह फिल्म बन नहीं पाई। लेकिन ऐसी फिल्में कम हैं जिनकी आधी शूटिंग पूरी होने के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे सकी।

आधी शूटिंग हो गई थी पूरी

ऐसा भी नहीं है कि यह फिल्म किसी छोटे बजट या नई स्टारकास्ट के साथ बनाई गई हो बल्कि इस फिल्म में आमिर खान, रेखा, रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे थे। आमिर खान (Aamir Khan) की यह 34 साल पहले 1992 में बना शुरू हुई। फिल्म की तीन चौथाई शूटिंग पूरी भी हो गई लेकिन फिर भी यह थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पाई। खास बात यह है कि फिल्म में अमिताभ और रेखा का भी अहम रोल था। 

यह भी पढ़ें- Sonam Wangchuk नहीं तो फिर किसकी कहानी है '3 इडियट्स'? सालों पहले डायरेक्टर ने ही दे दिया था जवाब

क्या थी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक अनाथ लड़के की है जिसका किरदार आमिर खान ने निभाया, जो समय में पीछे जाकर अपने माता पिता (Rekha-Naseeruddin shah) ने मिलना चाहता है। इस जद्दोजहद में वह टाइम ट्रेवल के जरिए महाभारत काल में पहुंच जाता है। एक सीन में यह भी शूट किया गया था कि वह एक हिस्से में उनका किरदार 1960 के दशक में स्ट्रगल कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से मिलता है।

aamir khan (25)

कौन थी है यह फिल्म?

जिस फिल्म की यहां बात की जा रही है वह 1992 में बनने वाली साई-फाई (Sci-Fi) फिल्म टाइम मशीन (Time Machine) है। जिसमें आमिर खान लीड रोल में थे, वहीं रवीना टंडन, रेखा,अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में थे।

aamir khan (27)

क्यों रिलीज नहीं हो पाई फिल्म?

1992 में शुरू हुआ ये प्रोजेक्ट फायनेंशियल क्राइसिस और निर्देशक के अमेरिका जाने के कारण बंद हो गया था। जबकि फिल्म की शूटिंग लगभग 75% हो चुकी थी। भारत की सबसे मशहूर साइंस-फिक्शन फिल्मों में से एक 'मिस्टर इंडिया' (1987) की जबरदस्त कामयाबी के बाद, शेखर कपूर ने आमिर खान के साथ 'टाइम मशीन' नाम की एक देसी 'बैक टू द फ्यूचर' फिल्म बनाने की कोशिश की थी।

aamir khan (28)

हाल ही में, 'लगान' की 25वीं सालगिरह के मौके पर आमिर ने इस फिल्म की शूटिंग को याद किया। इस दौरान वे दिग्गज एक्ट्रेस रेखा के साथ मंच पर थे, जो खुद भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। 'टाइम मशीन' को करण राजदान ने लिखा था। उन्होंने पहले बताया था कि फिल्म का काम रुकने के बाद, उन्होंने करण जौहर, फिरोज नाडियाडवाला, मनमोहन शेट्टी और रमेश तौरानी जैसे मेकर्स के साथ इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई।

यह भी पढ़ें- आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, कहा- 'इस आदमी को बर्दाश्त नहीं करेंगे'