Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan के संगीत सेरेमनी में Aamir Khan ने किया डांस, हाथों पर लगवाई बेटी के नाम की मेहंदी

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 03:11 PM (IST)

    Aamir Khan Dance Video आइरा खान (Ira Khan) और नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) यूं तो शादी के बंधन में बंध चुके हैं । इस कपल ने 3 जनवरी को मुंबई में रज ...और पढ़ें

    आमिर खान का डांस वीडियो (Photo Instagram)
    आमिर खान का डांस वीडियो (Photo Instagram)

    HighLights

    1. आज होगी महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से शादी
    2. संगीत सेरेमनी में आमिर खान का किया डांस
    3. बेटी के नाम की हाथ पर लगवाई मेहंदी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aamir Khan Dance Video: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान  (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) और नूपुर शिखरे  (Nupur Shikhare) यूं तो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने 3 जनवरी को मुंबई में रजिस्टर्ड वेडिंग की थी।

    वहीं अब ये कपल पूरे बैंड-बाजे के साथ उदयपुर में वेडिंग फंक्शन कर रहा है। सोशल मीडिया पर बीते चार दिनों से लगातार फंक्शन्स की लगातार वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं। देर रात इस कपल की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें आमिर खान  (Aamir Khan) ने भी जमकर डांस किया।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan Kiran Rao Video: बेटी की शादी में आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण को किया Kiss, देखते रह गए समधन और बेटे

    आमिर खान का डांस

    आमिर खान की बेटी आइरा की शादी को लेकर बेहद खुश है। इसी बीच आमिर खान का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह संगीत सेरेमनी में बचना ऐ हसीनो गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। एक्टर के आस पास बाकी कई लोग भी नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो में देख सकते हैं आमिर शेरवानी पहने अपनी ही मस्ती में नजर आ रहे हैं। पापा आमिर के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी अलग ही नजर आ रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    आमिर ने लगवाई मेहंदी

    डांस वीडियो के अलावा एक्टर की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें वह आइरा के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं और अपने हाथ पर मेहंदी लगवाते दिख रहे हैं। आमिर खान ने अपनी बेटी टैटू जैसी ही मेहंदी अपनी हथेली पर लगवाई और वो इसे फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू एथेनिक आउटफिट कैरी किया हुआ है। 

    खबरें और भी

    आज होगी महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से शादी ?

    आज आइरा खान और नूपुर शिखरे उदयपुर के ताज लेक पैलेस में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। मंगलवार को इस कपल का संगीत सेरेमनी हुई थी। वहीं सोमवार को आइरा ने अपने हाथों में नूपुर के नाम की मेहंदी लगवाई थी। 

    यह भी पढ़ें- शादी के बीच में ही Ira Khan ने पति Nupur Shikhare को दी ये सलाह, सुनकर Aamir Khan को भी लगा झटका