Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir khan की बेटी आइरा को ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे ने पहनाई अंगूठी, कपल ने सबके सामने किया KISS

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 08:43 AM (IST)

    Aamir khan Daughter Ira Khan Engaged आमिर खान की बेटी आइरा खान को उनके ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे ने एक इवेंट पर बड़े रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। आइर ...और पढ़ें

    aamir khan daughter ira khan gets Engaged with boyfriend nupur shikhare
    aamir khan daughter ira khan gets Engaged with boyfriend nupur shikhare

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ira khan Engagement: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान अब ऑफिशियली सिंगल नहीं हैं। हाल ही में इस स्टारकिड ने अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। आइरा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे से सगाई कर ली है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें नुपूर उन्हें बड़े रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं और आइरा ने भी उन्हें जवाब में हां कहा।

    आइरा खान को ब्वॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज

    आइरा खान यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो उनकी लाइफ का सबसे स्पेशल वीडियो होगा। इसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे किसी स्पोर्ट इवेंट में नुपूर अपना गेम छोड़ कर भागकर आते हैं और आइरा के सामने घुटनों पर बैठ जाते हैं।

    आइरा खान ने की इंगेजमेंट

    View this post on Instagram

    A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

    नुपूर घुटनों के बल बैठकर आइरा के सामने एक रिंग का बॉक्स खोलते हैं और उन्हें प्रपोज करते हैं। आइरा सबके सामने माइक पर ही हां कहती हैं तो नुपूर उन्हें अंगूठी पहना देते हैं। इसके बाद दोनों किस करते हैं। आइरा और नुपूर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।

    ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे ने पहनाई अंगूठी

    वीडियो को शेयर करते हुए आइरा ने लिखा, 'पोपाई- उसने हां कह दिया। आइरा: हे, मैंने हां कहा। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी वीडियो पर रिएक्शन दिया और लिखा, 'यह सबसे प्यारी चीज है जिसे मैंने देखा है। उफ्फ @nupur_shikhare इतना फिल्मी उफ्फ।” रिया चक्रवर्ती ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो आप लोगों को' रोहमन शॉल ने लिखा, 'बधाई हो आप दोनों को'। 

    खबरें और भी

    सेलेब्स ने जताई खुशी

    इस वीडियो पर कृष्णा श्रॉफ ने लिखा 'क्यूटेस्ट थिंग एवर... बधाई हो बेबी गर्ल।' इसके अलावा सारा तेंदुलकर, आरजे आलोक, हुमा कुरैशी, सिद्धार्थ मेनन और हेजल कीच ने भी वीडियो पर कमेंट किया है। बता दें कि आइरा और नुपूर शिखरे काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में आइरा के बर्थडे पर आमिर के पूरे परिवार के साथ नुपूर भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें

    Chup Release: 'चुप' देखने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे सनी देओल के बेटे राजवीर, लोगों ने पूछा- इतनी बुरी है फिल्म?

    Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद को छोड़ इस एक्ट्रेस पर फिदा हुए ऋतिक रोशन, किया ये कमेंट