Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Boyfriend: आमिर खान की बेटी ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ हुईं रोमांटिक, देखें वायरल तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 01:42 PM (GMT+05:30)

    Ira Khan Boyfriend आमिर खान की बेटी आयरा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें वह ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ नजर आ रही है। दो ...और पढ़ें

    Ira Khan Boyfriend: आयरा खान फिल्म एक्ट्रेस है।
    Ira Khan Boyfriend: आयरा खान फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ira Khan Boyfriend: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट क्यूट तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ब्वॉयफ्रेंड की गोदी में बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। आयरा खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए 'हे' लिखा है। इसके साथ उन्होंने एक किस की इमोजी भी शेयर की है। 

    आयरा खान पहली तस्वीर में अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे की ओर देख रही हैं

    आयरा खान पहली तस्वीर में अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे की ओर देख रही हैं। वहीं नूपुर के हाथ में एक कॉफी का मग है। वह काउच पर बैठे हुए हैं और आयरा खान की आंखों में देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों घड़ी की ओर निहारते नजर आ रहे है। 

    यह भी पढ़ें: Mehul Choksi ने सुनील शेट्टी और अनुराग कश्यप की फिल्म फाइल नंबर 323 को भेजा नोटिस, निर्माता ने किया पलटवार

    आयरा खान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

    आयरा खान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 20000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इस पर डेढ़ सौ के लगभग कमेंट किए गए है। एक ने लिखा है, 'हैव ए नाइस डे।' एक ने लिखा है, 'लवली पिक्चर्स।' एक ने लिखा है, 'मोस्ट लवएबल कपल।' वहीं एक ने लिखा है, 'क्यूटी।' एक ने लिखा है, 'ब्यूटीफुल कपल।' वहीं कई लोगों ने तस्वीरों को लेकर नूपुर और आयरा को ट्रोल भी किया है।

    यह भी पढ़ें: Hum Aapke Hain Koun दर्शकों को पहले सप्ताह में नहीं आई थी पसंद, प्रीमियर पर बीच शो से निकले थे लोग

    आयरा खान और नूपुर शिखरे ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है 

    गौरतलब है कि आमिर खान की बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। उन्होंने पिछले वर्ष अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। आयरा खान जल्द नूपुर शिखरे के साथ शादी कर सकती है। हालांकि अभी तक उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है। दोनों जिम में वर्कआउट करते भी नजर आते हैं। आयरा खान प्ले का निर्देशन कर चुकी है। इसमें युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने अहम भूमिका निभाई थी।

    खबरें और भी