Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी से कुछ घंटे पहले इस हालत में दिखीं Aamir Khan की लाडली Ira Khan, लुक देख हैरान हुए यूजर्स

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 01:02 PM (IST)

    Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding आयरा खान (Ira Khan) और नुपूर शिखरे ( Nupur Shikhare) आज परिवार वालों की मौजूदगी में मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल ...और पढ़ें

    आयरा खान और नुपूर की शादी (Photo Instagram)
    आयरा खान और नुपूर की शादी (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) कुछ ही देर में मिस से मिसेज नूपुर शिखरे बने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि आयरा और नुपूर परिवार वालों की मौजूदगी में मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में रजिस्ट्रार मैरिज होने जा रही हैं। हालांकि, शादी से पहले होने वाली दूल्हन की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान हो रहे हैं।

    शादी से पहले आयरा खान का लुक

    आयरा खान (Ira Khan) आज अपनी शादी को लेकर बेहद खुश हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर फैंस संग अपनी शादी का अपडेट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा था, तैयार...मैं जा रहा हूं इसे पूरे दिन पहनें। इस फोटो में आयरा मिरर सेफ्ली के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने सिर पर ब्राइड टू बी का ग्राउन पहना हुआ है।

    सैलून पहुंची आयरा खान 

    सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर आयरा को शादी से कुछ घंटों पहले पैपराजी से मुंबई में स्पॉट भी किया। इस दौरान आमिर की लाडली शॉर्ट स्कर्ट और टी-शर्ट पहने नजर आई। इसी के साथ उन्होंने कोलापुरी चप्पल पहने हुई थी और सिर पर टू बी का ग्राउन लगाया हुआ है, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी इंस्टा वाली फोटो में किया था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    यूजर्स हुए हैरान

    होने वाली दूहल्न का ये लुक देख सोशल मीडिया पर यूजर थोड़ा हैरान और पेरशान नजर आए। शादी वाले दिन आयरा का ये लुक देख यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए। एक ने लिखा, शादी वाले दिन कैसे घूम रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, थोड़ा तो क्लास रखना चाहिए यार। 

    मुंबई के बाद इस शहर में होंगे फंक्शन्स

    आज शादी के बाद आयरा और नुपुर के कुछ वेडिंग फंक्शन्स उदयपुर में भी होने वाले हैं। इसका खुलास आमिर खान की बहन निखत ने किया है। उन्होंने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि, 'उदयपुर की प्लानिंग पूरी तरह से इरा और नुपुर के दोस्तों के लिए है और हम उनके साथ जा रहे हैं। वहां हम संगीत और मेहंदी अरेंज करेंगे।  

    खबरें और भी