विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan की जिंदगी में तीसरी बार प्यार ने दी दस्तक, बेंगलुरू की इस महिला के साथ लिव इन में रह रहे एक्टर?

Published: Thu, 13 Mar 2025 08:00 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड में आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है। 14 मार्च 2025 को एक्टर 60 साल ...और पढ़ें

कौन है आमिर खान की कथित गर्लफ्रेंड (Photo: Instagram)
कौन है आमिर खान की कथित गर्लफ्रेंड (Photo: Instagram)

HighLights

  1. कौन है आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड?
  2. किरण राव संग हो चुका है एक्टर का तलाक
  3. बेंगलुरू में रहती हैं गौरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान हाल ही में 60 साल के हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई में जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दिया। एक्टर ने कथित तौर पर पैप्स को अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट से मिलवाया।

आमिर खान की पुरानी दोस्त हैं गौरी

रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी आमिर की नई गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि उन्होंने पैप्स को उनकी फोटो लेने से मना कर दिया। सुपरस्टार ने कहा कि वह एक साल से उन्हें डेट कर रहे हैं, लेकिन वह उन्हें 25 साल से भी ज्यादा समय से जानते हैं। 

यह भी पढ़ें: Aamir Khan और Salman की Andaz Apna Apna 2 में इस नए एक्टर की हुई एंट्री? वायरल वीडियो से मिला हिंट

आमिर के प्रोडक्शन हाउस में कर रही हैं काम

गौरी बेंगलुरु में रहती हैं और फिलहाल उनके प्रोडक्शन बैनर के तहत काम कर रही हैं। आमिर ने आगे बताया कि वह गौरी के साथ लिव इन में रह रहे हैं, जो छह साल के बेटे की मां हैं। अभिनेता गौरी को अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलवा चुके हैं और वे उनके रिश्ते से खुश हैं। आमिर नहीं चाहते कि उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बने, इसलिए उन्होंने पैपराजी से गौरी की तस्वीर कहीं भी पोस्ट करने से मना कर दिया।

सलमान और शाह रुख से करवा चुके हैं मुलाकात

आमिर ने कहा कि वो इस रिश्ते से खुश हैं। गौरी ने आमिर की दो फिल्में लगान और दंगल देखी है। वहीं अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए गौरी ने कहा, आमिर को मैं सुपरस्टार नहीं मानती। बॉलीवुड से कम्फर्टेबल हो रही हूं। सलमान और शाह रुख से मैं कल मिली थी।

साल 2021 में लिया था किरण से तलाक

बता दें कि गौरी आधी तमिलियन और आधी आयरिश हैं और उनके दादाजी फ्रीडम फाइटर थे।आमिर ने दूसरी शादी किरण राव से साल 2005 में की थी। उनकी मुलाकात 'लगान' के सेट पर हुई थी, जिससे किरण बतौर सहायक निर्देशक जुड़ी हुई थीं। आमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने जुलाई 2021 में तलाक की घोषणा की थी। इस जोड़े का एक बेटा है जिसका नाम आजाद राव खान है। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं - बेटी आयरा खान और बेटा जुनैद खान है।

यह भी पढ़ें: 15 मिनट में फिर सबकुछ भूल जाएंगे Aamir Khan? गजनी-2 को लेकर होली से पहले दे दिया बड़ा हिंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।