Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan की एक्स वाइफ किरण राव का संघर्ष पर छलका दर्द, बताया- शुरुआती दिनों में ये काम करके कमाए पैसे

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:36 AM (IST)

    आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी मूवी लापता लेडीज रिलीज हुई जि ...और पढ़ें

    लापता लेडीज की डायरेक्टर किरण राव (Photo Credit: Instagram)
    लापता लेडीज की डायरेक्टर किरण राव (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. मुंबई में रहना किरण के लिए नहीं था आसान
    2. पैसे कमाने के लिए करती थीं ये काम
    3. लगान से जुड़ा किस्सा किया शेयर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किरण राव इन दिनों अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया और आम लोगों से लेकर कई हस्तियों तक ने किरण के निर्देशन की तारीफ की। आमिर खान की एक्स वाइफ ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'लगान' में अस्सिटेंट डायरेक्टर बनकर की थी, लेकिन उनके लिए मुंबई जैसी बड़ी और महंगी जगह पर रहना इतना आसान नहीं था।

    अब हाल ही में किरण ने इस बात का खुलासा किया है। डायरेक्टर ने बताया कि कई फीचर फिल्मों में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने के बावजूद भी उनकी कमाई मुंबई में रहने के लिए पूरी नहीं थी।

    यह भी पढ़ें: Lagaan नहीं इस फिल्म के दौरान शुरू हुई थी Kiran Rao और Aamir Khan की डेटिंग, साथ रहते हुए लिख डाली थी ये फिल्म

    मुंबई में रहना किरण के लिए नहीं था आसान

    हाल ही में लापता लेडीज की डायरेक्टर ने पॉडकास्ट साइरस सेज में बात करते हुए बताया कि वह अपने शुरुआती दिनों में टेंपरेरी वर्कर थीं। उन्होंने कहा कि

    मुझे जब भी कोई नौकरी मिलती, मैं उसे हां कर देती थी। जब तक उससे पैसे मिलते, तब तक काम करती। फिर दूसरी नौकरी की तलाश में भागदौड़ करती। इस दौरान मुझे इस बात की हमेशा चिंता रहती कि क्या मेरी सेविंग्स चल जाएगी और क्या मैं अपना किराया दे पाउंगी।

    फीचर फिल्मों में नहीं मिलते थे पैसे

    इसके बाद जब होस्ट ने उनसे लगान में उनकी इंवॉल्वमेंट के बारे में बात की और पूछा कि वह आपके लिए फायदेमंद होने चाहिए थी, तो इसके बारे में बात करते हुए किरण ने कहा कि

    फीचर फिल्मों से पैसे नहीं मिलते थे, वो एड ही थे, जिसने मुझे मुंबई में रहने के लिए पैसे दिए। लगान के साथ पहली बार असिस्टेंट डायरेक्टर सिस्टम की शुरुआत हुई, लेकिन एड नौकरियों के जरिए मैं कंप्यूटर और कार जैसी महंगी चीजें खरीदने में सफल रही।

    लगान के दौरान पड़ती थी डांट

    किरण ने लगान के दिनों को याद करते हुए एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह काफी मुश्किल समय था। मुझे वह सिर्फ कॉफी मिलती थी और कुछ भी गलत होता, तो मुझ पर चिल्लाया जाता था। रीमा कागती एक सख्त सेकेंडरी एडी थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: लिव-इन में रहे किरण राव और Aamir Khan ने किसके दबाव में की थी शादी ? सालों बाद 'लापता लेडीज' डायरेक्टर ने किया खुलासा