विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण बनेंगे Aamir Khan! ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर एक्टर ने दिया हिंट

Published: Wed, 07 May 2025 10:10 PM (IST)

लंबे समय में आमिर खान (Aamir Khan) के ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। लेकिन अधिक ...और पढ़ें

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (फोटो क्रेडिट- AI Photos)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (फोटो क्रेडिट- AI Photos)

HighLights

  1. महाभारत को लेकर खुलकर बोले आमिर खान
  2. लंबे समय से पाइपलाइन में एक्टर का ड्रीम प्रोजेक्ट
  3. सितारे जमीन पर से वापसी करेंगे सुपरस्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत बड़े लंबे अरसे से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मूवी की मेकिंग के लेकर समय-समय पर खूब बाते भी हुई हैं, लेकिन ऑन द फ्लोर होने के लिए आमिर की महाभारत अब भी इंतजार कर रही है। इस मामले में पर अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ताजा अपडेट दिया है। 

उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वह महाभारत के किस पात्र को निभाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में भगवान श्री कृष्ण जिक्र करते हुए बड़ा हिंट दे दिया है। 

महाभारत को लेकर आमिर खान

आमिर खान बतौर एक्टर अपनी फिल्मों को लेकर काफी स्पष्ट रहते हैं। वह फिल्म और उसके किरदार को परफेक्शन से निभाने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है जो उनकी मूवीज में लंबा समय लगता है। महाभारत आमिर का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें एक्टर के अलावा वह बतौर फिल्ममेकर भी हाथ अजमाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- 'महाभारत बना तो लूं लेकिन...' Aamir Khan को क्यों सता रहा है डर, सालों से अटका है ड्रीम प्रोजेक्ट

इसकी वास्तिवता को बारीकी से पेश करने के लिए महाभारत में टाइम लग रहा है, जिसका खुलासा हाल ही आमिर एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू किया है। उन्होंने कहा है- 

मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ बड़ा नहीं बोलना चाहता, क्योंकि ये बहुत बिग प्रोजेक्ट है। लेकिन उम्मीद करता हुआ कि इस साल हम महाभारत की शुरुआत कर सकें। मुझे कृष्णा का किरदार बहुत अधिक प्रभावित करता है और निजी तौर पर मैं इस कैरेक्टर को काफी पसंद भी करता हूं।

फोटो क्रेडिट- एक्स

ये मेरा सपना है कि मैं महाभारत को बना पाऊं, लेकिन सच में ये एक बहुत मुश्किल सपना है। महाभारत मैं बनाऊं या कोई और लेकिन पर्सनली मैं चाहता हूं कि भारत में इस तरह की फिल्में समय-समय पर बनती रहें, ताकि हम दुनिया को दिखा पाए हैं कि हमारे पास क्या है। 

इस तरह से आमिर खान ने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत की मेकिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि अगर महाभारत बनती है तो वास्तविक ये अभिनेता के लिए बिग ब्रेकथ्रू होगा। 

इस मूवी से वापसी करेंगे आमिर

साल 2022 में आई लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद से आमिर खान बड़े पर्दे पर दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन करीब 3 साल बाद आमिर का वनवास अब खत्म होने वाला है और 20 जून 2025 को उनकी अगली फिल्म सितारे जमीन पर को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- 10 मिनट के सीन के लिए 12 दिन तक नहीं नहाए थे Aamir Khan, सेट पर नहीं था उतारा खून वाला मेकअप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।