यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरा पीछा क्यों कर रहे...' Aamir Khan की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने पैप्स पर निकाला गुस्सा
कुछ समय पहले अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान (Aamir Khan) ने सबके सामने घोषणा की थी कि वो गौरी ...और पढ़ें
-1761828101613_m.webp)
Paps को डांटती हुई गौरी स्प्रैट (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस पैप्स से बहुत ही ज्यादा परेशान दिखीं क्योंकि वो उन्हें बार-बार फॉलो कर रहे थे। पैप्स उन्हें फॉलो करते हुए उनकी फोटोज और वीडियो ले रहे थे जिससे वो परेशान हो गईं।
पैप्स से परेशान हुईं गौरी
अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो शिकायत करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि गौरी बांद्रा में काम के लिए बाहर निकली थीं जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान गौरी बुरी तरह परेशान हो गईं। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज ने गौरी का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फोटोग्राफरों से पीछे हटने के लिए कह रही हैं और काफी परेशान भी नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- 'चालाक लोमड़ी है आमिर...' सलमान के बाद अब Aamir Khan से पंगा ले रहा ये डायरेक्टर!
कार से बाहर निकलते हुए वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही हैं, "तुम मेरा पीछा क्यों कर रहे हो? मुझे अकेला छोड़ दो।" गौरी पैप्स के इस व्यवहार से नाराज दिखीं।
View this post on Instagram
पहली बार साथ नजर आए थे गौरी और आमिर
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गौरी कैमरों से बचती नजर आई हों। इससे पहले भी उन्हें कई पब्लिक जगहों और शाम की सैर के दौरान फोटोग्राफरों के सामने पोज़ देने से इनकार करते देखा गया है। दरअसल, आमिर खान के साथ उन्होंने सिर्फ एक बार ही पोज दिया था। सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों साथ नजर आए थे।
बता दें कि आमिर खान 60 साल के और गौरी 46 साल की हैं। दोनों की उम्र में 14 साल का अंतर है।
एक तरफ जहां आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को मीडियो से दूर रखते हैं। वहीं गौरी के साथ उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय रहती है। मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने खुद बताया था कि वो गौरी को डेट कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।