Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की 'घरेलू शादी', खास दिन को यादगार बनाएंगे जिगरी यार; एक्टर ने दी सारी डिटेल्स

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:57 AM (IST)

    आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ अपनी शादी की सारी डिटेल्स दी है। ...और पढ़ें

    61 की उम्र में आमिर खान की तीसरी शादी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    61 की उम्र में आमिर खान की तीसरी शादी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) तीसरी बार दूल्हा बनने के लिए एकदम तैयार हैं। एक हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता ने अपनी शादी को लेकर खास डिटेल्स दी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी कब, कहां और कितने लोगों के बीच होने वाली है।

    आमिर खान हाल ही में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी की वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत में अपनी तीसरी शादी को लेकर बात की। इस दौरान आमिर के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) भी साथ में थे।

    घर पर होगी आमिर की तीसरी शादी

    अपनी शादी को कन्फर्म करते हुए आमिर खान ने कहा, "हां मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी सी शादी है। घर पर ही कर रहे हैं, दोनों परिवारों के साथ। बहुत ही खास दिन है हमारे लिए। सभी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे। प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और हमारा सफर अच्छा रहे।"

    Aamir Khan third wife

    आमिर खान ने बताया कि शादी में बस दोनों फैमिलीज हैं, करीबी और बचपन के दोस्त शामिल होने वाले हैं। शादी बहुत ही घरेलू अंदाज में होने वाली है।

    कौन हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?

    बैंगलोर की रहने वाली गौरी स्प्रैट फैशन, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अब आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी का भी हिस्सा हैं। आमिर ने पिछले साल ही रिवील किया था कि वह गौरी स्प्रैट को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं। तभी से दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दो हफ्ते बाद तीसरी बार दूल्हा बनेंगे Aamir Khan, शुरू कर दी गौरी संग शादी की तैयारियां; क्या है पूरा प्लान?

    aamir khan gauri spratt

    दो बार टूट चुकी आमिर खान की शादी?

    मालूम हो कि आमिर खान के साथ गौरी स्प्रैट की ये दूसरी शादी की है। पहली शादी से हुए उन्हें एक बेटा है। वहीं, आमिर खान की ये तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। हालांकि, 2002 में उनका तलाक हो गया था। साल 2005 में आमिर ने किरण से दूसरी शादी की थी जिनसे उन्हें एक बेटा है। 2021 में ही आमिर और किरण अलग हुए थे।

    यह भी पढ़ें- 'दबाव-परंपरा और जबरदस्ती...', लुका-छुपी के खेल में यकीन नहीं रखते हैं Aamir Khan, गौरी संग जुलाई मे होगी शादी