Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Engagement: बेटी की इंगेजमेंट में अपनी फिल्म के गाने पर जमकर नाचे आमिर खान, चेहरे पर दिखी खुशी

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 01:16 PM (IST)

    Aamir Khan Daughter Ira Khan Engagement आमिर खान की बेटी आइरा ने शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली। कपल की इंगेजमेंट में कई सितारे ...और पढ़ें

    Still Image of Aamir Khan Dance from Ira Khan Engagement. Photo take from Viral Bhayani Video
    Still Image of Aamir Khan Dance from Ira Khan Engagement. Photo take from Viral Bhayani Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान की बेटी आइरा ने शुक्रवार को अपने फिटनेस ट्रेनर बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली। इस फंक्शन की सभी रस्में ज्यादा स्टार स्टडेड न होकर सिंपल और सोबर स्टाइल में पूरी की गई हैं। आइरा लंबे समय से नुपुर को डेट कर रही थीं। साल 2021 में अपने रिलेशन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने के बाद दोनों की सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें देखी गई हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट का इंतजार करते हैं। शुक्रवार को हुई आइरा और नुपुर की सगाई से कई फोटो और वीडियो सामने आए। फंक्शन में सभी ने खूब मस्ती और डांस किया, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान आमिर खान के डांस ने खींचा।

    इंगेजमेंट सेरेमनी में आइरा खान रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में खूबसूरत लग रही थीं। ज्वेलरी के नाम पर अपने लुक को सिंपल रखते हुए उन्होंने ब्रेसलेट और पेंडेंट पहना था। वहीं, नुपुर ने भी सिंपल सा लुक कैरी किया था। वह ब्लैक टक्सीडो पहनकर अपनी सगाई में पहुंचे थे। बता दें कि कुछ महीने पहले ही नुपुर ने आइरा को शादी के लिए प्रपोज किया था। तब दोनों की कई तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थीं।

    बेटी की सगाई में आमिर ने किया डांस

    बेटी आइरा की सगाई हो और पापा आमिर खान न डांस करें, तो फंक्शन अधूरा रह जाता। इंगेजमेंट पार्टी में अपने डांस से एनर्जी का तड़का लगा कर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भरी महफिल में वाहवाही लूट ली। फंक्शन से आमिर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें एक्टर अपने ही गाने 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। उनके साथ कजिन ब्रदर और डायरेक्टर मंसूर खान भी इस डांस का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    कब शुरू हुई आइरा-नुपुर की लव स्टोरी

    आइरा और नुपुर की लव स्टोरी की शुरुआत 2020 में हुई थी। नुपुर शिखरे पुणे के साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

    खबरें और भी

    वह पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं और की सेलेब्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं। उन्होंने दंगल के लिए आमिर खान की बॉडी बिल्डिंग में मदद की थी। 2008 में सुष्मिता सेन को भी ट्रेन कर चुके हैं। साल 2021 में आइरा और नुपुर ने अपने रिलेशन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। आइरा को कुछ ही महीनों पहले नुपुर ने प्रपोज किया था।

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2: आते ही 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया गदर, शुरुआत में ही 50 करोड़ कमाई के करीब पहुंची फिल्म!

    यह भी पढ़ें: Ira Khan Engagement: आमिर खान की लाडली आइरा ने मुंबई में ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे संग की सगाई, देखें वीडियो