Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan Video: आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा की उड़ाई खिल्ली, फ्लॉप होने पर अपनी ही फिल्म का बनाया मजाक

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 12 Apr 2023 05:08 PM (IST)

    Aamir Khan Made Fun of His Flop Film Laal Singh Chaddha बीते साल रिलीज हुई आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह ...और पढ़ें

    Aamir Khan Made Fun of His Flop Film Laal Singh Chaddha, Twitter
    Aamir Khan Made Fun of His Flop Film Laal Singh Chaddha, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aamir Khan Made Fun of His Flop Film Laal Singh Chaddha: आमिर खान की आखिरी रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। एक्टर ने फिल्म को बनाने में चार सालों का लंबा वक्त लिया, लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तो दर्शकों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।

    लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के पीछे का एक बड़ा कारण बायकॉट बॉलीवुड कैंपेन को भी माना जा रहा है। बीते साल फिल्म रिलीज हुई और चली भी गई। अब आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर अपनी ही फिल्म का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।

    बुमराह ने उड़ाया मजाक

    दरअसल, आमिर खान आईपीएल मैच के दौरान ड्रीम 11 के अपने ऐड के कारण चर्चा बटोर रहे हैं। इनमें से एक ऐड में एक्टर अपनी ही फिल्म लाल सिंह चड्डा की खिल्ली उड़ा रहे हैं। ड्रीम 11 के इस ऐड में क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह एक्टर को उनकी फ्लॉप फिल्म के लिए ताना मारते हुए दिख रहे हैं। वहीं, एक अन्य ऐड में रोहित शर्मा अवॉर्ड फंक्शन अटेंड न करने के लिए आमिर खान का मजाक उड़ा रहे हैं।

    असफलता को यूं किया हैंडल

    आमिर खान अपने इन ऐड के लिए फैंस से तारीफें बटोर रहे हैं। फैंस फिल्म की असफलता को पॉजिटिव तरीके से हैंडल करने के लिए तारीफ कर रहे हैं और उनके कूल एटीट्यूड से बिना इंप्रेस हुए रह नहीं पा रहे हैं।

    खबरें और भी

    लाल सिंह चड्ढा का बिजनेस

    अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी लाल सिंह चड्ढा ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ₹129.64 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म आमिर के साथ करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी अहम किरदारों में शामिल थे। लाल सिंह चड्ढा को क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

    आमिर का पुराना ट्वीट पड़ा भारी

    फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने परेशान होकर भारत छोड़कर पाकिस्तान में बसने की बात कही थी। एक्टर के इस पुराने ट्वीट के कारण लाल सिंह चड्ढा को लेकर बायकॉट की मांग शुरू हो गई थी, जिसने फिल्म के बिजनेस को बुरी तरह प्रभावित किया।