विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या 59 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे Aamir Khan? एक्टर ने कहा- 'इस वक्त मेरी जिंदगी में बहुत रिश्ते हैं'

Published: Mon, 26 Aug 2024 01:26 PM (IST)

आमिर खान अब तक दो शादियां कर चुके हैं और दोनों की बीवीयों से तलाक भी ले चुके हैं। अभिनेता ...और पढ़ें

आमिर खान की तीसरी शादी (फोटो इंस्टाग्राम)
आमिर खान की तीसरी शादी (फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. एक्टर आमिर खान के हुए दो तलाक
  2. किरण राव संग 2021 में लिया था तलाक
  3. अभिनेता ने तीसरी शादी करने को लेकर कही ये बात

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं, जो साल में एक ही फिल्म पर्दे पर लेकर आते हैं और वो सुपरहिट साबित होती हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से अभिनेता कि किस्मत पर्दे पर उनका साथ नहीं दे पा रही है। साल 2022 में उनकी मूवी लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हुई।

उससे पहले वो कटरीना कैफ के साथ ठग ऑफ हिंदुस्तान में दिखाई दिए थे, जिसे लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। आमिर न सिर्फ फिल्मों में ही फ्लॉप साबित हो रहे हैं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ में भी पिछले दो तीन साल से अकेले हैं। उन्होंने अपनी दूसरी वाइफ किरण राव संग 2021 में तलाक का एलान किया था। अब उन्होंने अपनी तीसरी शादी के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है।  

तीसरी शादी को लेकर बोले आमिर 

किरण राव संग तलाक के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाए थे कि अभिनेता जल्द तीसरी शादी करेंगे। इसलिए उन्होंने किरण से तलाक लिया है। अब सालों बाद उन्होंने लोगों के इन सवालों का जवाब दिया है, जो रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता ने अपने शो में पूछा है।

यह भी पढ़ें- Laal Singh Chaddha में करीना के रोल के लिए रिया चक्रवर्ती ने दिया था ऑडिशन, रिजेक्शन के बाद आमिर ने भेजा था मैसेज

आमिर खान ने कहा, शादी एक कैनवास है और यह दो लोगों पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे रंगते हैं। ऐसे में जब एक्ट्रेस ने उनसे पूछा कि आप 'क्या वह दोबारा शादी करने को तैयार होंगे?' इसपर उन्होंने कहा, 'मैं अब 59 साल का हूं, मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा शादी कर पाऊंगा। मुश्किल लग रहा है मुझे। इस वक्त मेरी जिंदगी में बहुत रिश्ते हैं। मैं फिर से अपने परिवार से जुड़ गया हूं, मेरे बच्चे हैं और मेरे भाई-बहन इसमें शामिल हैं।

मैं बेहतर इंसान बनने की दिशा में हूं

रिया और आमिर खान की इस टॉपिक पर बातचीत इतनी आगे बढ़ी की एक्ट्रेस ने कहा कि 'अगर मैंने इश्तिहार  दे दिया कि आमिर खान दुल्हन की तलाश में हैं?' इसके बाद एक्टर ने कहा, 'इस वक्त तो नहीं। मैं अपने करीबी लोगों के साथ रहकर बहुत खुश हूं। मैं एक बेहतर इंसान बनने की दिशा में काम कर रहा हूं।'

यह भी पढे़ं-  Rhea Chakraborty के पॉडकास्ट शो में रो पड़े Aamir Khan, बोले- 'मैं फिल्मों से दूर जाना चाहता था'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।