Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की सफलता पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैंने फिल्म नहीं देखी लेकिन...'

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की सफलता को लेकर बात की है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 की सफलता पर बोले आमिर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर 2 की सफलता पर बोले आमिर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी लवर्स के बीच इस वक्त हर किसी की जुबान पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) है। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में इतनी हलचल पैदा कर दी है कि बॉलीवुड से साउथ स्टार्स तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 की करण जौहर से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने तारीफ की। इस फिल्म की सफलता से हर कोई हैरान है। धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में एनिमल, जवान, पठान और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

    धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले आमिर खान

    अब आमिर खान ने भी धुरंधर 2 की सफलता के बारे में बात की है। हाल ही में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धुरंधर 2 का जिक्र किया। एक्टर ने बताया कि अभी तक उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह तारीफें सुन रहे हैं।

    बकौल एक्टर-

    अभी तक मैंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन मैं फिल्म की तारीफें सुन रहा हूं। धुरंधर 1 और धुरंधर 2 दोनों ही फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और मेरी तरफ से पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar के 'रहमान डकैत' होते आमिर खान, अगर आदित्य धर मान लेते एक्टर की ये एक शर्त? सच आया सामने

    Ranveer Singh

    खबरें और भी

    क्या आमिर खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर 2?

    आमिर खान की फिल्म दंगल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ का कारोबार किया था। 10 साल बाद भी अभी तक कोई भी आमिर की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, लेकिन शायद धुरंधर 2 को लेकर उम्मीद है कि यह ऐसा कर सकती है। एक हफ्ते में धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ के पार चला गया है। अब देखते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म, दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के पसीने छुड़ा रही हॉलीवुड फिल्म, लोगों की डिमांड के बीच बढ़े Project Hail Mary के शोज