यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aamir Khan ने ठुकराई थी अजय देवगन की ये बेस्ट मूवी, हाथ से फिसला नेशनल अवॉर्ड, रिजेक्शन की वजह नहीं होगी हजम!
आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने लंबे करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। हालांकि उन्होंने कई फिल्मों को ठुकराई भी हैं जिसने दूसरे सितारों का करियर बनाया ...और पढ़ें

HighLights
- आमिर खान ने ठुकराई थी अजय देवगन की फिल्म
- आमिर खान की ठुकराई फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड
- आमिर खान ने सालों बाद फिल्म रिजेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Great Indian Kapil Show: पिछले शनिवार को रिलीज हुआ कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हालिया एपिसोड खूब चर्चा में है। इसकी वजह आमिर खान (Aamir Khan) हैं। शो में आमिर ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर संघर्ष तक के बारे में बात की है। हाल ही में, अभिनेता ने अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म को ठुकराने पर चुप्पी तोड़ी है।
आमिर खान को साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (The Legend of Bhagat Singh) ऑफर हुई थी, जिसका निर्देशन दिग्गज राजकुमार संतोषी ने किया था। फिल्म में भगत सिंह का किरदार अजय देवगन ने निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
मगर क्या आपको पता है कि पहले ये फिल्म आमिर खान को ऑफर हुई थी। जी हां, राजकुमार संतोषी ने यह फिल्म में पहले आमिर खान को कास्ट करने का सोचा था। जब वह अभिनेता से फिल्म के लिए पूछने गए तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने मना कर दिया था।
आमिर खान ने क्यों ठुकराई थी अजय देवगन की फिल्म?
आमिर खान ने राजकुमार संतोषी की फिल्म को इसलिए ठुकरा दिया था, क्योंकि वह उस समय 37 साल के थे। उनका कहना था कि इस फिल्म के लिए किसी यंग स्टार्स को कास्ट करना चाहिए। जबकि उसी दौरान उन्होंने एक फिल्म में 18 साल के लड़के का किरदार निभाया था। जब कपिल शर्मा ने अभिनेता से पूछा कि आखिर उन्होंने भगत सिंह का रोल क्यों ठुकराया था, तब अभिनेता ने इसकी वजह बताई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Sikander: आमिर खान ने 'सिकंदर' के डायरेक्टर को लेकर कही ऐसी बात, सातवें आसमान पर पहुंचे सलमान खान के फैंस
आमिर खान ने की भगत सिंह की तारीफ
आमिर खान ने भगत सिंह के किरदार को एतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया। आमिर ने कहा कि फ्रीडम फाइटर भगत सिंह एक यूनिक और रेयर आदमी थे, जिन्होंने 20s में जो अचीव किया, वह सोच से परे है। एक्टर ने आगे कहा, "वह बिल्कुल निडर थे और यह बहुत रेयर क्वालिटी है। आप इसकी सुंदरता का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि 23 साल का ऐसा व्यक्ति जिसकी मूंछें भी नहीं आई हैं, वो विटनेस स्टैंड पर खड़ा होकर बड़े बयान दे रहा है।"
इसलिए आमिर खान ठुकराई थी फिल्म
आमिर का कहना है कि उन्हें लगा कि वह अपने किरदार से प्रभाव नहीं डाल पाएंगे। 30s के आखिरी पड़ाव में 23 साल का फ्रीडम फाइटर बनकर विटनेस स्टैंड पर खड़े होकर बयान देना, अच्छा नहीं लगता। बकौल अभिनेता, "मैंने राज (राजकुमार संतोषी) से कहा कि वह बीस साल के किसी युवा लड़के को कास्ट करें। वह भगत सिंह हैं। इसलिए मैंने ऐसा नहीं किया।"
बता दें कि जब अजय देवगन ने यह फिल्म की तो वह 33 साल के थे। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी, लेकिन इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था।
यह भी पढ़ें- बच्चों की इन हरकतों से परेशान हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan, कपिल शर्मा के शो में सुनाया अपना दुखड़ा