विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम गोपाल वर्मा के साथ अनबन पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं और वह कभी भी...'

Published: Sun, 08 Jun 2025 04:06 PM (IST)

आमिर खान ने दिग्गज निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्म रंगीला में काम किया था जिसके लिए उन्हें खूब ...और पढ़ें

राम गोपाल वर्मा से लड़ाई पर बोले आमिर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राम गोपाल वर्मा से लड़ाई पर बोले आमिर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राम गोपाल वर्मा की रंगीला में थे आमिर खान
  2. आमिर खान को लेकर राम ने दिया था बयान
  3. रंगीला के बाद आमिर-राम ने कभी नहीं किया काम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रंगीला आमिर खान की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता के अलावा इसे क्रिटिक्स की तरफ से खूब सराहा भी गया था। आमिर की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हुई थी। मगर बिहाइंड द सीन मामला कुछ ठीक नहीं था।

एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान के लिए कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिसके बाद दोनों के बीच ऐसी दीवार खड़ी हुई कि उन्होंने दोबारा कभी काम नहीं किया। हाल ही में, आमिर खान ने राम के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है।

राम के साथ अनबन पर बोले आमिर

दरअसल, सितारे जमीन पर के प्रमोशन के बीच आमिर खान ने रेडिट पर फैंस के साथ बातचीत की। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, "आपके और राम गोपाल वर्मा के बीच क्या गलत हुआ? वे एक बेहतरीन निर्देशक हैं और आपकी दोस्ती से आपको ही फायदा होगा।" इसक जवाब देते हुए आमिर ने कहा-

राम गोपाल वर्मा और मेरे बीच कभी दोस्ती नहीं रही और मैं श्योर हूं कि मैं एक निर्देशक के रूप में उनकी कमी महसूस करूंगा।

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ एक्शन मूवी चल रहीं', Sitaare Zameen Par के लिए तनाव में Aamir Khan, बताया- बॉक्स ऑफिस पर चलेगी या नहीं

राम गोपाल वर्मा का आमिर को लेकर बयान

राम गोपाल वर्मा और आमिर खान के बीच उस वक्त अनबन बढ़ी, जब डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा कि रंगीला में एक वेटर ने आमिर खान से अच्छी परफॉर्मेंस दी है। लोगों ने माना कि वह आमिर की एक्टिंग की आलोचना कर रहे हैं और इस बात ने अभिनेता को बहुत ठेस पहुंचाया। इसी वजह से अभिनेता ने आजतक उनके साथ काम नहीं किया। बाद में राम ने सफाई दी थी कि उन्होंने आमिर की आलोचना नहीं की, बल्कि उनका कमेंट टेक्निकल ऑब्सर्वेशन को लेकर था।

Photo Credit - IMDb

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। यह कॉमेडी-स्पोर्ट्स ड्रामा 20 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। लाल सिंह चड्ढा के बाद अभिनेता तीन साल बाद बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par को ओटीटी पर नहीं लाएंगे आमिर खान, अमिताब बच्चन की सलाह ने बढ़ाई थी एक्टर की हिम्मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।