विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मिस्टर बच्चन इतने तेज हैं...' Big B की पैनी निगाहों से बच नहीं पाए आमिर खान, पकड़ ली थी दंगल की ये बड़ी गलती

Published: Sat, 22 Mar 2025 07:28 PM (GMT+05:30)

आमिर खान ने साल 2016 में आई फिल्म दंगल में पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन और आमिर खान (Photo: Instagram)
अमिताभ बच्चन और आमिर खान (Photo: Instagram)

HighLights

  1. साल 2016 में रिलीज हुई थी दंगल
  2. आमिर खान ने निभाया था पहलवान का रोल
  3. अमिताभ बच्चन ने पकड़ ली थी गलती

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान ने फिल्म 'दंगल' में अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। 2016 में रिलीज हुई नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई। फिल्म को जिसने भी देखा उसने इसकी तारीफ की। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में आमिर खान से एक बहुत बड़ी गलती हो गई थी?

अपने कैरेक्टर से बाहर हो गए थे आमिर खान

जी हां, नॉर्मली जो फिल्म देखने मे आपको ठीक लगी उसमें अभिनेता आमिर खान से एक चूक हो गई थी। ये शॉट एडिट में भी ऐसे ही चला गया था। आमिर खान शूट के दौरान अचानक से अपने कैरेक्टर से बाहर हो गए थे और किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। पहली बार फिल्म देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें इस बात का अहसास कराया था।

यह भी पढ़ें: एक साथ नजर आएगी तीनों खान की तिकड़ी? Aamir Khan ने बता दिया किस शर्त पर करेंगे शाह रुख-सलमान के साथ काम

अमिताभ ने आमिर से क्या कहा

आमिर मुंबई में रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन फिल्म निर्माता मंसूर खान के साथ फिल्म कयामत से कयामत तक के प्रीमियर में शामिल हुए। वहां जब एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि वह अपने करियर में सबसे बेहतरीन कौन सा अभिनय मानते हैं, तो उन्होंने कहा,"मुझे लगता है दंगल मेरी सबसे अच्छी फिल्म है। दंगल में मैंने सिर्फ एक शॉट गलत किया। मिस्टर बच्चन इतने तेज हैं कि उन्होंने सिर्फ वही शॉट पकड़ा।"

दंगल के इस सीन में हुई थी गलती 

आमिर खान ने उस पल को याद किया जब उन्होंने अमिताभ बच्चन से फिल्म के बारे में पूछा था। इस पर जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा था,'एक शॉट में आप कैरेक्टर से बाहर आ गए।' आमिर ने पूछा,'कौन सा शॉट?' आमिर ने बताया कि कुश्ती के दौरान एक शॉट है जहां वो खड़े होकर अंग्रेजी में कहते हैं'येस!' बता दें कि आमिर खान ने दंगल में महावीर सिंह फोगाट का किरदार प्ले किया था जो पहलवान गीता और बबीता फोगाट के पिता हैं।

आमिर ने आगे बताया कि वो इंग्लिश नहीं बोलते थे इसलिए वो कभी येस नहीं कहेंगे! वह 'वाह' या 'शाबाश' जैसा कुछ कह सकते थे। येस (Yes) बहुत अंग्रेजी लगता है। यह मुंबई वाली भाषा है। यह एडिट में रह गया, और मुझे बाद में इसका एहसास हुआ।"

यह भी पढ़ें: Ghajini 2: फिर 'गजनी' बनकर आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर जमाएंगे कब्जा! Sikandar डायरेक्टर ने सीक्वल पर दिया अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।