विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अच्छा पति कैसे बनें...'जब तलाक के बाद Kiran Rao ने दी थी Aamir khan को लंबी लिस्ट, कहा- 'मुझसे नहीं पूछा'

Published: Tue, 12 Nov 2024 07:23 PM (IST)

आमिर खान और किरण राव के तलाक के बावजूद दोनों में काफी अच्छे संबंध हैं। वह अक्सर इस पर बात ...और पढ़ें

आमिर खान और किरण राव ने डिवोर्स पर की बात
आमिर खान और किरण राव ने डिवोर्स पर की बात

HighLights

  1. दोनों का एक बेटा है आजाद
  2. अलग हो चुके हैं आमिर और किरण
  3. तलाक को लेकर एक्टर ने की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) और किरण राव (Kiran Rao) ने साल 2021 में तलाक का ऐलान किया था। दोनों ने 16 साल की अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया। हालांकि दोनों अपने बेटे आजाद की मिलकर को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।

तलाक के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है। आज भी दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी इक्वेशन शेयर करते हैं और कई इवेंट्स में भी साथ स्पॉट किए जाते हैं। अब एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि तलाक का उनके और किरण के बॉन्ड पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

बहुत ज्यादा बात करते हैं आमिर खान

इस इंटरव्यू में आमिर खान ने ये भी बताया कि किरण राव ने तलाक के बाद उन्हें एक लिस्ट दी थी, जिसमें बताया था कि अच्छा पति कैसे बनें। इसके बाद आमिर ने वो 11 पॉइंट्स बताए, जो किरण ने उन्हें दिए थे। उनमें से एक पॉइंट था कि आमिर दूसरे लोगों को बोलने की आजादी नहीं देते। वह बहुत ज्यादा बात करते हैं। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' को दिए इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि अगर किरण राव ने कभी उनसे पूछा होता कि अच्छी पत्नी कैसे बनें, तो वह भी उन्हें लंबी लिस्ट देते।

यह भी पढ़ें: 3 साल पहले एक्टिंग से संन्यास लेना चाहते थे Aamir Khan, बेटा-बेटी की खातिर बदल दिया फैसला

दोनों अभी दोस्त की तरह साथ हैं

आमिर खान और किरण राव कितने अच्छे दोस्त हैं इसका अंदाजा उनकी लेटस्ट फिल्म से लगाया जा सकता है। लापता लेडीज को किरण राव ने प्रोड्यूस किया था जबकि आमिर खान इसके डायरेक्ट थे। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा था,"तलाक ने हमारे रिश्ते को प्रभावित नहीं किया। चाहे वह प्रोफेशनल हो या पर्सनल रूप से। तलाक एक ऐसा शब्द है जिसका अर्थ है कि आप दूर जा रहे हैं। हम पति और पत्नी के रिश्ते से अलग हुए हैं लेकिन हम इंसान के रूप में दूर नहीं हैं।"

एक्टर बहुत जल्द सितारे जमीन पर के साथ वापसी करने वाले हैं। आर.एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ पहले इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिर इसे अगले साल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan को बेटे की सबसे जरूरी चीज के बारे में नहीं है कुछ भी पता, एक्स वाइफ ने बताई तलाक के बाद की सच्चाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।