Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    32 साल पुरानी फिल्म Box Office पर रही थी डिजास्टर, बाद में कल्ट क्लासिक बनीं Romantic Comedy

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 04:18 PM (IST)

    बॉलीवुड की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन बाद में इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। ...और पढ़ें

    32 साल पुरानी फिल्म रही थी महाफ्लॉप

    32 साल पुरानी फिल्म रही थी महाफ्लॉप

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में ऐसी कई फिल्में रही हैं, जो थिएटर में रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रहीं लेकिन बाद में उन्हें कल्ट क्लासिक (Cult Classic) का दर्जा मिला। यह फिल्म 32 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    इस वजह से हुई थी फ्लॉप

    32 साल पुरानी यह रोमांटिक कॉमेडी (Romantic Comedy) कमजोर मार्केटिंग, खराब डिस्ट्रीब्यूशन के चलते सफलता हासिल नहीं कर पाई। हालांकि बाद में सैटेलाइट टीवी के माध्यम से बहुत पॉपलैरिटी हासिल की।

    andaz (2)

    यह भी पढ़ें- 38 साल पुरानी 'कयामत' का संयोग; बेटे जुनैद की 'Ek Din' से आमिर की पहली फिल्म का कनेक्शन, हिट होगी मूवी?

    बाद में मिला कल्ट क्लासिक का दर्जा

    जिस फिल्म की बात की जा रही है वह है 1994 में रिलीज हुई अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna) जिसमें आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने काम किया था। 2 घंटे 40 मिनट की यह फिल्म 2.90 करोड़ के आसपास के बजट के साथ बनी थी वहीं इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था।

    andaz (1)

    थिएट्रिकल रन के बाद फिल्म ने टीवी प्रीमियर पर बड़ी लोकप्रियता हासिल की। फिल्म के कैरेक्टर अमर (आमिर खान), प्रेम (सलमान खान) और क्राइम मास्टर गोगो ( शक्ति कपूर) काफी पॉपुलर हुए।

    andaz (3)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    यह फिल्म दो ऐसे लोगों पर आधारित है जो एक अमीर वारिस को रिझाने की कोशिश करते हैं ताकि उसके पिता की दौलत तक उनकी पहुंच हो सके। उन्हें जल्द ही पता चलता है कि उस वारिस ने अपनी पहचान अपनी सेक्रेटरी से बदल ली है। तब तक, उनमें से एक को उस वारिस से सच में प्यार हो जाता है, और दूसरा, जो दौलत का लालची है, सेक्रेटरी के प्यार में पड़ जाता है।

    andaz (4)

    'अंदाज अपना अपना' (Andaz Apna Apna) 1994 में रिलीज हुई थी। इसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था और विनय कुमार सिन्हा ने प्रोड्यूस किया था। इसमें आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आखिरी मुकाम पर पहुंचकर डिब्बाबंद हुई थी Aamir Khan की यह फिल्म, 34 साल पहले पर्दे पर आने वाली थी यह गजब कहानी