Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक साथ धमाका करने आ रहे अजय देवगन और आमिर खान! Raid 2 की स्क्रीनिंग पर फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 08:28 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके जरिए अभिनेता बॉलीवुड कमबैक करने की तैयारी कर ...और पढ़ें

    आमिर खान की सितारे जमीन का ट्रेलर होगा रिलीज (Photo Credit- IMDb)
    आमिर खान की सितारे जमीन का ट्रेलर होगा रिलीज (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. आमिर खान की फिल्म का फैंस कर रहे हैं इंतजार
    2. सितारे जमीन पर के ट्रेलर को लेकर आया बड़ा अपडेट
    3. रेड 2 के साथ रिलीज होगा सितारे जमीन पर का ट्रेलर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिनेमा जगत में उनके काम करने के तरीके पर अक्सर चर्चा चलती है। आमिर का नाम उन चुनिंदा एक्टर्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो फिल्म के किरदार की भूमिका को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitare Zameen Par) की चर्चा चल रही है। अब बड़ा अपडेट इसके ट्रेलर को लेकर आया है।

    अमिर खान अपने कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सितारे जमीन पर फिल्म के जरिए वह फैंस की एक्साइटमेंट को डबल करने वाले हैं। बता दें कि यह उनकी साल 2007 की फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है। हालांकि, आमिर इस बारे में पहले ही बता चुके हैं कि उनकी इस मूवी की कहानी पिछली से बिल्कुल अलग होगी।

    रेड 2 के साथ दिखाया जाएगा सितारे जमीन पर का ट्रेलर

    सिनेमा लवर्स इस बात को बखूबी समझते हैं कि बड़े पर्दे पर किसी फिल्म के ट्रेलर को देखने का असर क्या पड़ता है। जब फिल्म से पहले कोई ट्रेलर दिखाया जाता है, तो उसे देखने के बाद ही ज्यादातर दर्शक योजना बना लेते हैं कि यह फिल्म उनके देखने लायक है या नहीं। इन दिनों सितारे जमीन पर की चर्चा बॉलीवुड के गलियाराों में खूब चल रही है। अगर आप अजय और आमिर दोनों के फैंस हैं, तो आपको दोनों की फिल्म की झलक एक साथ मिलने वाली है।

    ये भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: खत्म होगा आमिर खान का वनवास, 'सितारे जमीन पर' को मिल गई रिलीज डेट?

    हिमेश मांकड़ ने आमिर खान की फिल्म के बारे में एक पोस्ट किया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर उनका यह ट्वीट चर्चा में आ गया है। इसमें उन्होंने लिखा, हिमेश ने लिखा, 'सितारे जमीन पर का ट्रेलर 3 मिनट 29 सेकंड का होगा। आमिर खान स्टारर फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर अगले सप्ताह आएगा। इसे अजय देवगन की फिल्म रेड 2 के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।'

    ये भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par के लिए Aamir Khan ने शूट किया स्पेशल सॉन्ग, लोकेशन ने खींचा ध्यान

    खबरें और भी