यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharaj OTT Release: आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म का आधिकारिक एलान, जारी हुआ फर्स्ट लुक
आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद अपना डेब्यू करने जा रहे हैं मगर उनकी पहली फिल्म सिनेमाघरों के बजाय वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही फिल्म महाराज में ...और पढ़ें

HighLights
- आमिर खान के बेटे जुनैद करेंगे डेब्यू
- सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म
- नेटफ्लिक्स पर 14 जून को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आमिर खान के बेटे जुनैद खान के एक्टिंग डेब्यू का आधिकारिक एलान हो गया है। हालांकि, उनका डेब्यू थिएटर्स के बजाय ओटीटी से हो रहा है, जहां उनकी पहली फिल्म रिलीज होगी। जुनैद की डेब्यू फिल्म का शीर्षक महाराज है, जिसमें जयदीप अहलावत और शालिनी पांडे भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। वहीं, शरवरी वाघ इसमें कैमियो करेंगी।
फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। बुधवार को प्लेटफॉर्म ने रिलीज डेट के साथ फर्स्ट लुक भी एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया। यशराज फिल्म्स निर्मित ‘महाराज’ को सिद्धार्थ पी मलहोत्रा ने डायेरक्ट किया है। इससे पहले वो यशराज की फिल्म ‘हिचकी’ भी डायेरक्ट कर चुके हैं।
पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे जुनैद
महाराज एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और इसकी कहानी 1862 के महाराज लाइबेल केस से प्रेरित है। फिल्म में जुनैद ने करसनदास मुलजी की भूमिका निभाई है, जो एक पत्रकार और समाज सुधारक थे। करसनदास ने महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुधार के लिए लड़ाई लड़ी थी। पोस्टर के साथ लिखा गया है- सच को उजागर करने के लिए एक लड़ाई। सच्ची घटनाओं पर आधारित महाराज 14 जून को स्ट्रीम की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बेटे जुनैद को बॉलीवुड का अगला 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' बनाने की तैयारी में आमिर खान, कर रहे हैं ये खास काम
A fight to uncover the truth. Based on true events - Maharaj is releasing on 14 June, only on Netflix!#MaharajOnNetflix pic.twitter.com/DEFrXnkURE
— Netflix India (@NetflixIndia) May 29, 2024
मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज से पढ़ाई करने वाले और दादाभाई नौरोजी के शिष्य मुलजी ने विधवा पुनर्विवाह पर कई सारे लेख लिखे थे। इसके अलावा वो पीड़ितों के लिए भी खड़े हुए और समाज में सुधार के बीज बोये।
खबरें और भी
आमिर और रीना के बेटे हैं जुनैद
जुनैद आमिर खान और उनकी फर्स्ट एक्स वाइफ रीना दत्ता के बेटे हैं। जुनैद का जन्म 1994 में हुआ था। बेटे के अलावा आमिर और रीना की एक बेटी भी है, जिसका नाम आइरा खान है।
‘महाराज’ के अलावा जुनैद के पास दो और प्रोजेक्ट हैं। जुनैद 'प्रीतम प्यारे' नाम की एक वेब सीरीज शूट कर चुके हैं। इसमें आमिर खान का कैमियो होगा। इसके साथ ही ये आमिर का डिजिटल डेब्यू भी होगा। इसके अलावा जुनैद साईं पल्लवी के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसका टाइटल 'एक दिन' है। खुशी कपूर के साथ भी उनकी एक फिल्म है।