विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीदेवी की बेटी के साथ रोमांस करेंगे Aamir Khan के बेटे जुनैद, दोनों की नई फिल्म इस दिन हो रही रिलीज

Published: Tue, 17 Sep 2024 01:19 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का चलन अब तेज हो चला है। कुछ महीने पहले आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे ...और पढ़ें

जुनैद खान, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर
जुनैद खान, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर

HighLights

  1. जुनैद खान की एक्टिंग के फैन हैं लोग
  2. ओटीटी के बाद बड़े पर्दे पर छाने को तैयार जुनैद
  3. सिल्वर स्क्रीन की पहली मूवी का हुआ एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के बेटे जुनैद ने 'महाराजा' से एक्टिंग फील्ड में डेब्यू किया था। उन्होंने जिस तरह की अदाकारी की, उससे उन्हें लोगों का दिल जीतने में देर नहीं लगी। जुनैद के क्राफ्ट में लोगों ने आमिर के काम की झलक देखी। हालांकि, जुनैद ने ओटीटी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन अब वह बड़े पर्दे पर भी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। 

बड़े पर्दे पर छाने को तैयार जुनैद

जुनैद खान (Junaid Khan) की अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। वह फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली एक फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करेंगे। 'महाराजा' से अपने लिए अच्छी खास फैन बेस तैयार करने वाले जुनैद अब बड़े पर्दे पर भी एक्टिंग का इम्तिहान देने के लिए तैयार हैं। वहीं, यह खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़ी गुडन्यूज से कम नहीं है। 

श्रीदेवी की बेटी के साथ करेंगे रोमांस

जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म के साथ ही उनकी लेडी लव का भी एलान हो चुका है। वह श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ रोमांस करेंगे। दोनों की यह साथ में और सिल्वर स्क्रीन पर पहली मूवी होगी। फिल्म के एलान के साथ ही रिलीज डेट भी लॉक कर दी जा चुकी है।

फैंस ने इस तरह किया रिएक्ट

यह फिल्म 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी। जुनैद और खुशी की इस फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है। मगर दोनों के साथ में फिल्म करने के एलान ने ही उनके फैंस को खुश कर दिया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि खुशी कपूर को एक्टिंग में और पारंगत होने की जरूरत है।

बता दें कि जुनैद की ही तरह खुशी ने भी ओटीटी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वह 9 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई 'द आर्चीज' में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: 'मैं रिटायर हो रहा हूं', Aamir Khan ने एक्टिंग से संन्यास लेने का बनाया मन, जुनैद को सौंपी जिम्मेदारी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।