विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ पिटने के बाद बेटी इरा संग छुट्टी मनाने निकले आमिर ख़ान, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 22 Nov 2018 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM (IST)

दंगल फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान पूछा गया कि क्या वो अपने बच्चों को इंडस्ट्री में आने के लिए सपोर्ट करेंगे तब आमिर ने कहा था कि...

‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ पिटने के बाद बेटी इरा संग छुट्टी मनाने निकले आमिर ख़ान, देखें तस्वीरें
‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ पिटने के बाद बेटी इरा संग छुट्टी मनाने निकले आमिर ख़ान, देखें तस्वीरें

मुंबई। आमिर ख़ान गुरुवार को अपनी बेटी इरा संग मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आये। ख़बर है कि 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' की नाकामयाबी के बाद आमिर कुछ दिनों की छुट्टी पर जा रहे हैं और उनकी बेटी भी उनके साथ हैं। दिवाली के मौके पर आठ नंवबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' अब तक महज 150 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी है जबकि इसे बनने में 250 करोड़ से ज्यादा की लागत आई थी। 

बहरहाल, आमिर अब इस नाकामयाबी को पीछे छोड़ आगे बढ़ना चाहते हैं इसलिए बेटी संग छुट्टी पर निकल गए हैं! पिछले कुछ वर्षों में स्टार बेटियों ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। सैफ़ अली ख़ान की बेटी सारा, बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर से लेकर शाह रुख़ ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान समेत इस लिस्ट में कई नाम है। एक नाम आमिर ख़ान की बेटी इरा का भी है।बता दें कि आमिर ख़ान की पहली पत्नी रीना से दो बच्चे हैं, बेटी इरा और बेटा जुनैद। रीना-आमिर का तलाक 2002 में हुआ था। पत्नी से अलग हो जाने के बाद भी आमिर अपने दोनों बच्चों से काफी जुड़े हुए हैं और वो जुड़ाव आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं। बाप-बेटी की यह तस्वीर बेहद प्यारी लग रही है! 

यह भी पढ़ें: संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने बताया अपना सीक्रेट, देखें उनकी ये चुनिंदा और स्टाइलिश तस्वीरें

बॉलीवुड के सफ़र पर निकलीं स्टार पुत्रियों की कड़ी में क्या अगला नाम इरा का होगा, यह तो वक़्त ही बताएगा पर सच तो यह भी है कि इरा का अंदाज़ भी कम ग्लैमरस नहीं! इरा अपने ड्रेसिंग सेन्स की वजह से पहले भी हमेशा आकर्षण के केंद्र में रहती है। कई बार वो साड़ी में भी नज़र आ चुकी है और मॉडर्न लुक में भी वो काफी स्टाइलिश दिखती है। इस बार इरा की तस्वीरें बहुत दिनों बाद मीडिया कैमरे में कैद हुई है।

इरा के करियर की बात करें तो बचपन से ही इरा का झुकाव संगीत की तरफ रहा है, लेकिन उन्होंने कभी इसे एक्सप्लोर करने का नहीं सोचा। ख़बर है कि अब वो अपनी इस चाहत को आगे बढ़ाना चाहती हैं। ज़ाहिर है अमीर जैसे स्टार पिता की बेटी होने के कारण इरा पर सबकी नज़रें रहेंगी! 

आपको याद होगा जब आमिर ख़ान से दंगल फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान पूछा गया कि क्या वो अपने बच्चों को इंडस्ट्री में आने के लिए सपोर्ट करेंगे तब आमिर ने कहा था कि अगर उनमें प्रतिभा हुई तो ज़रूर करेंगे, नहीं तो वो अपने बच्चों से कह देंगे कि वे डिज़र्व नहीं करते। 

यह भी पढ़ें: बढ़ रही है अर्जुन रामपाल और उनकी ख़ास दोस्त गैबरीला की नजदीकियां, देखें तस्वीरें

बहरहाल, आमिर ख़ान को हाल ही में आप सबने उनकी फ़िल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' में देखा है। इस फ़िल्म में आमिर पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आये थे। फ़िल्म में फातिमा सना शेख और कटरीना भी थीं लेकिन, यह फ़िल्म लोगों में कोई उत्सुकता नहीं जगा सकी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गयी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।