विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan की इस सुपरहिट फिल्म के 5 गाने हैं कॉपी? मूवी की कहानी भी नहीं है ओरिजिनल

Published: Sat, 07 Jun 2025 03:58 PM (IST)

90 के दशक में आमिर खान (Aamir Khan) ने एक सुपर-डुपर हिट मूवी दी थी जिसकी कहानी ही नहीं बल्कि ...और पढ़ें

आमिर खान की फिल्म के सभी गाने थे कॉपी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आमिर खान की फिल्म के सभी गाने थे कॉपी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 1999 में आई थी आमिर खान की हिट मूवी
  2. फिल्म के साथ-साथ गाने भी हुए थे सुपरहिट
  3. आमिर खान की फिल्म के 5 गाने थे कॉपी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी बात रीमेक फिल्मों की आती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में अजय देवगन का नाम आता है। उन्होंने साउथ सिनेमा से लेकर गुजराती फिल्म इंडस्ट्री तक की फिल्मों की हिंदी रीमेक बनाई और वो सफल भी रहीं। मगर शायद ही आपको पता हो कि रीमेक के मामले में आमिर खान (Aamir Khan) भी पीछे नहीं हैं।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की कई सुपर-डुपर हिट फिल्में हॉलीवुड फिल्मों की रीमेक हैं। सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि उनकी फिल्म के गाने भी कॉपी रहे हैं। आमिर खान की एक फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी और इसके गाने भी काफी पसंद किए गए थे, लेकिन इस फिल्म के पांचों गाने कॉपी थे। 

मन के 5 गाने थे कॉपी

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो 1999 में रिलीज हुई रोमांटिक मूवी मन (Mann) की। मन मूवी 90 दशक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट हुए थे। मगर ज्यादातर कॉपी थे। तिनक तिन ताना, नशा ये प्यार का, काली नागिन के जैसी, चाहा है तुझको कॉपी थे। एक गाना साउथ गाने से प्रेरित है, जबकि बाकी विदेशी गानों के कॉपी हैं। 

यह भी पढ़ें- खतरे में है शाह रुख-सलमान और आमिर का करियर, क्या बॉलीवुड में आने वाला है सबसे मुश्किल दौर?

View this post on Instagram

A post shared by Sunit Singh (@playxunit)

मन की कहानी भी नहीं थी ओरिजिनल

आमिर खान की फिल्म मन के गाने ही कॉपी नहीं थे, बल्कि खुद फिल्म की कहानी भी एक हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित है। खुद मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि मन मूवी अमेरिकन फिल्म एन अफेयर टू रेमेंबर से प्रेरित है। फिल्म की कहानी देव की होती है जो एक कैसानोवा होता है और उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। 

बॉक्स ऑफिस पर हिट थी मन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मन को मात्र 14 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने ढाई गुना ज्यादा कमाई की थी। फिल्म का कारोबार 35 करोड़ रुपये के ऊपर रहा था। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है, जबकि लीड रोल में मनीषा कोइराला, आमिर खान, अनिल कपूर और शर्मिला टैगोर लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें- 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की असफलता का Aamir Khan को पहले ही हो गया था एहसास, कहा- 'मेरा दिल बैठ गया'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।