Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंबानी की पार्टी में जमीन पर बैठे Aamir Khan, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ वायरल हुआ अभिनेता का ये वीडियो

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 01:33 PM (IST)

    Anant Ambani के प्री-वेडिंग फंक्शन में सितारों ने जमकर धमाल मचाया। डांस हो या फिर फन करना हो सभी सितारों ने एक खूबसूरत पल बिताया। इस बीच Aamir Khan का ...और पढ़ें

    जमीन पर बैठे आमिर खान का वीडियो हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जमीन पर बैठे आमिर खान का वीडियो हुआ वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आमिर खान और रणवीर सिंह का दिखा खास बॉन्ड
    2. जमीन पर बैठ आमिर ने रणवीर-दीपिका संग ली सेल्फी
    3. आमिर के वीडियो ने जीता फैंस का दिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aamir Khan Viral Video: जामनगर में तीन दिन तक हुए राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) के प्री-वेडिंग फंक्शन में नॉन-स्टॉप धमाल हुआ। कॉन्सर्ट से लेकर सेलिब्रिटीज परफॉर्मेंस तक, राधिका और अनंत की शादी के जश्न में पूरा बॉलीवुड डूबा रहा।

    डांस परफॉर्मेंस के अलावा पार्टी से कई ऐसे वीडियोज और तस्वीरें भी सामने आईं, जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इनमें से एक आमिर खान, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो।

    जमीन पर बैठे दिखे आमिर खान 

    आमिर खान ने अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में रणवीर सिंह के साथ खूब मस्ती की। उनका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह रणवीर के साथ जमीन पर बैठकर फोटोज लेते दिखे। इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आमिर को जमीन पर बैठे देखे जा सकता है, जबकि रणवीर और दीपिका सोफे पर बैठे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    रणवीर ने आमिर को पीछे से हग किया हुआ है और दोनों फन कर रहे हैं। फिर आमिर अपना फोन निकालते हैं और सेल्फी लेते हैं। वह दीपिका को भी सेल्फी के लिए बुलाते हैं। क्लिप में तीनों ही ट्रेडिशनल लुक में जच रहे हैं। होने वाली मां दीपिका लाल रंग की साड़ी में जच रही हैं। अभिनेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेता के इस जेस्चर को देख लोग उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Deepika Padukone के बेबी बंप संग फोटो सही से न क्लिप करने पर Ranveer से चिढ़े Orry, वीडियो वायरल

    तीनों खान के साथ झूमे थे मिस्टर परफेक्शनिस्ट

    आमिर खान ने अंबानी की पार्टी में जमकर धमाल मचाया। वह सलमान खान (Salman Khan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ पार्टी करते नजर आए थे। तीनों ने एक साथ स्टेज पर आकर और अपने डांस परफॉर्मेंस से अनंत और राधिका की पार्टी को यादगार बना दिया था। तीनों ने अपने-अपने सिग्नेचर स्टेप करके फ्लोर पर आग लगा दी थी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पार्टी में Shah Rukh-सलमान और आमिर नहीं कर पाए 'नाटू नाटू' का हुक-स्टेप, फिर किया ऐसा फनी डांस, वीडियो वायरल