विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद Aamir Khan ने दिया नए प्रोजेक्ट का अपडेट, लुक पर भी किया दिलचस्प खुलासा

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Tue, 30 May 2023 09:55 PM (IST)

Aamir Khan On Next Project आमिर खान की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा थी। इस फिल्म में उनके अलावा करीना ...और पढ़ें

Aamir Khan On Next Project, Aamir Khan
Aamir Khan On Next Project, Aamir Khan

नई दिल्ली, जेएनएन। Aamir Khan On Next Project: फिल्म अभिनेता आमिर खान को कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया था। इस अवसर पर आमिर खान से उनकी आगामी फिल्म के बारे में बात की गई है। वहीं, उनसे उनके नए लुक पर भी पूछा गया है। इस पर उन्होंने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। आमिर खान की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा थी। इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर की भी अहम भूमिका थी। 

आमिर खान को किस पंजाबी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया?

अभिनेता आमिर खान को हाल ही में, कैरी ऑन जट्टा 3 पंजाबी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने बाल बढ़ा रखे थे। उन्होंने मूछे रखी थी। उन्हें इस लुक में देखकर लोग कयास लगाने लगे कि यह उनकी आगामी फिल्म का लुक हो सकता है। जब उनसे पूछा गया कि उनकी आगामी फिल्म कौन-सी होगी? इस पर आमिर खान ने कहा,

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

"देखो, आज तो हमें सिर्फ कैरी ऑन जट्टा 3 की बात करनी चाहिए। आप लोग क्यूरियस हो गए हो तो मैं जल्दी से जवाब दे देता हूं। इस वक्त मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। इस वक्त मैं फैमिली के साथ वक्त गुजारना चाह रहा हूं और उसी में मुझे अच्छा लग रहा है क्योंकि वही मुझे करना है। अभी जब मैं इमोशनली रेडी रहूंगा फिल्म के लिए। तब मैं करूंगा मतलब थोड़ा टाइम मैं फैमिली के साथ बिताऊंगा।"

आमिर खान ने लेटेस्ट लुक पर क्या कहा है?

जब आमिर खान से बताया  गया कि उनका लुक मंगल पांडे की तरह लग रहा है। इस पर उन्होंने कहा, "लुक कुछ नहीं है। अभी मैं बस शेव नहीं कर रहा हूं और बालों को काट नहीं रहा हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लाल सिंह चड्ढा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसा था?

इसके पहले कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान को ढोल के बीट पर डांस करते हुए भी देखे गए थे। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा नजर आएंगे। उनके साथ स्टेज पर कपिल शर्मा भी नजर आए। आमिर खान की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद से वह बॉक्स ऑफिस से दूरी बनाए हुए हैं।