विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan क्रिकेट, कुश्ती के बाद अब दिखाएंगे टेनिस की कहानी! अच्छी स्टोरी के इंतजार में मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Published: Thu, 11 Jul 2024 09:10 AM (IST)

आमिर खान हमेशा से अपनी फिल्मों में अलग और महत्वपूर्ण विषयों को उठाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार ...और पढ़ें

टेनिस की कहानी पर भी फिल्म बना सकते हैं आमिर खान, (X, Image)
टेनिस की कहानी पर भी फिल्म बना सकते हैं आमिर खान, (X, Image)

HighLights

  1. खेलों से जुड़ी कई फिल्में बना चुके हैं आमिर
  2. अब टेनिस की कहानी की खोज में एक्टर
  3. कहानी और किरदार रखते हैं मायने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्मों का खेलों से गहरा जुड़ाव रहा है। उनकी फिल्म लगान क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। वहीं, फिल्म दंगल में कुश्ती से जुड़ी कहानी दिखाई गई। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में वह एथलीट की भूमिका में भी दिखे।

अब वह फिल्म सितारे जमीन पर काम कर रहे हैं, यह भी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें वह शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। खेलों से आमिर का जुड़ाव आगे भी दिख सकता है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में टेनिस की पृष्ठभूमि से जुड़ी फिल्म बनाने की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन के बाद अब Aamir Khan ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा अपार्टमेंट, करोड़ों में है कीमत

फिल्मों में खेल नहीं होती प्राथमिकता

आमिर खान ने कहा, "अगर कोई अच्छी कहानी आती है, तो मैं टेनिस पर भी फिल्म बनाना पसंद करूंगा। हालांकि, मेरे लिए किसी फिल्म को उसकी कहानी और किरदार दिलचस्प बनाते हैं। जब मैं लगान कर रहा था, तब मेरी पहली प्राथमिकता क्रिकेट नहीं था, दंगल के दौरान मेरी प्राथमिकता कुश्ती नहीं थी। मैंने उन कहानियों को एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में देखा। हां, खेल उन कहानियों का महत्वपूर्ण हिस्सा था, जो उन्हें बेहतर बनाता है।"

aamir khan

टेनिस पर फिल्म बनाना चाहते हैं आमिर

उन्होंने आगे कहा, "अगर टेनिस की पृष्ठभूमि पर अच्छी कहानी आती है, तब मैं उस पर फिल्म बनाना पसंद करूंगा। मैं खेलों का बहुत बड़ा समर्थक हूं। मैं मानता हूं कि एक गेंद दुनिया बदल सकती है। खेल हमें कड़ी मेहनत करना, जुनून, टीम भावना और हार को स्वीकार करना सिखाता है।"

यह भी पढ़ें- Aamir Khan बेटी की शादी में गाना गाते-गाते हो गए थे इमोशनल, फादर्स डे पर आइरा ने शेयर किया अनसीन वेडिंग वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।