विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान अगले दस साल तक करेंगे 'महाभारत', पर मन में है ये 'दंगल'

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 24 Dec 2017 01:27 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 04 Feb 2018 11:08 AM (GMT+05:30)

विजय कृष्ण आचार्य के निर्दशन में बन रही ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर का रोल समुद्री डाकू का बताया जा रहा है।

आमिर खान अगले दस साल तक करेंगे 'महाभारत', पर मन में है ये 'दंगल'
आमिर खान अगले दस साल तक करेंगे 'महाभारत', पर मन में है ये 'दंगल'

मुंबई। आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान न तो अभी पूरी हुई है और न ही एक साल के बीच रिलीज़ होगी। फिर भी आमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत की बात शुरू हो गई है। लेकिन ख़बर है कि इस फिल्म में आमिर के मन में अपने फेवरेट किरदार के लिए द्वन्द चल रहा है।

ये हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि आमिर खान ने देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम करने का अपना इरादा बदल लिया है और इसके बदले उन्होंने तय किया किया है कि अगले कुछ वर्षों तक वो फिल्मों की सीरीज़ बनायेगे, जो कि फ़्रेंचाइज़ के रूप में आगे बढ़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक आमिर खान महाभारत पर अगले 10 साल तक काम करेंगे और इस दौरान पांच भागों में महाभारत की अलग अलग कहानियों पर फिल्म बनाई जायेंगीं । महाभारत उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बन गया है। ठग्स ऑफ़ हिदोस्तान के ख़त्म होते ही वो महाभारत की कहानियों पर काम करना शुरू कर देंगे और फिल्म अगले दस साल तक कोई और फिल्म नहीं करेंगे। वो ये फिल्में प्रोड्यूस करेंगे और हो सकता है किसी फिल्म का निर्देशन भी। सूत्रों के मुताबिक उनके इस सीरीज़ की पहली फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन करने वाले हैं , जिन्होंने इसी साल सीक्रेट सुपरस्टार का डायरेक्शन किया है। लेकिन सबसे बड़ी बात इस महाभारत सीरीज़ में आमिर खान के रोल को लेकर है। जानकारी के मुताबिक आमिर खान श्रीकृष्ण के रोल में नज़र आ सकते हैं लेकिन उनका मोस्ट फेवरेट किरदार कर्ण का है। रोल को लेकर वो क्या तय करेंगे इसका खुलासा उन्होंने अब तक नहीं किया है। और न ही फिल्म की स्टारकास्ट का।

यह भी पढ़ें:अब बड़े परदे पर दिखेंगे 'सलमौनी', जाते साल की नई ख़बर

 

विजय कृष्ण आचार्य के निर्दशन में बन रही ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर का रोल समुद्री डाकू का बताया जा रहा है। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म में कटरीना कैफ़ और फातिमा सना शेख़ भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।