Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan नहीं बेचेंगे अपकमिंग फिल्मों के डिजिटल राइट्स, सिर्फ इस शर्त पर OTT पर रिलीज करेंगे मूवीज

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 04:00 PM (GMT+05:30)

    अभिनेता और निर्माता आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्में लाइन में हैं। इस बीच मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। आमिर खान ने अपनी आगामी ...और पढ़ें

    अपकमिंग फिल्मों को लेकर आमिर खान का फैसला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अपकमिंग फिल्मों को लेकर आमिर खान का फैसला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सितारे जमीन पर में दिखेंगे आमिर खान
    2. आमिर खान लाहौर 1947 का कर रहे निर्माण
    3. डिजिटल राइट्स पर आमिर का बड़ा फैसला

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से ओवर द टॉप (OTT) का चलन आया है, तब से फिल्मी दुनिया का दौर बदल गया है। कभी फिल्में सिर्फ बड़े पर्दे पर रिलीज की जाती थीं, लेकिन अब तो सीधे ओटीटी पर ही जाती हैं। जो मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज होनी होती हैं, उनके डिजिटिल राइट्स भी पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बेच दिए जाते हैं। इस ट्रिक से मेकर्स पहले ही मालामाल हो जाते हैं, लेकिन आमिर खान (Aamir Khan) इस भीड़ में अब शामिल नहीं हैं।

    आमिर खान एक अभिनेता होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने भीड़ से हटकर एक बड़ा फैसला लिया है। साल में एक फिल्में करना हो या फिर अभिनय का दायरा बढ़ाना हो, आमिर खान ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में, उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है कि इससे उनकी कमाई पर भी असर पड़ सकता है।

    आमिर खान नहीं बेचेंगे फिल्मों के डिजिटल राइट्स

    दरअसल, आमिर खान ने फैसला किया है कि वह अपनी अपकमिंग फिल्मों के डिजिटल राइट्स तब तक नहीं बेचेंगे, जब तक वह सिनेमाघरों में उतर नहीं जाती हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर अपनी फिल्मों के डिजिटल अधिकार पहले से बेचना नहीं चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Lagaan की शूटिंग के वक्त अपनी मूछों से परेशान हो गए थे Aamir Khan, सेट पर हर रोज करना पड़ता था ये काम

    Aamir Khan

    लाल सिंह चड्ढा स्टार का इरादा कम से कम 12 हफ्ते तक बड़े पर्दे पर फिल्मों के प्रदर्शित होने के बाद ओटीटी पर उतारने का है। वह सिनेमा हॉल में फिल्म की रिलीज के बाद ही डिजिटल अधिकार बेचेंगे। यही नहीं, आमिर अपनी फिल्म को थिएटर रिलीज पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के आधार पर बेचने और उसका वेल्यू तय करेंगे।

    खबरें और भी

    आमिर खान की अपकमिंग फिल्में

    आमिर खान सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) में अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिनय के साथ वह इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। यही नहीं, वह सनी देओल स्टारर फिल्म लाहौर 1947 का भी निर्माण कर रहे हैं। इसमें प्रीति जिंटा भी लीड रोल में हैं।

    यह भी पढ़ें- 'दिल चाहता है' में Akshaye Khanna को ऑफर हुआ था Aamir Khan का रोल, अभिषेक-ऋतिक ने ठुकराई थी फिल्म