यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aamir Khan ने पूरी की Sitaare Zameen Par की शूटिंग, फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए अपनाएंगे ये फॉर्मूला
लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान साल 2025 (Aamir Khan New Film) में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। फिल्म का नाम सितारे जमीन पर है। खास बा ...और पढ़ें

HighLights
- आमिर खान ने पूरी की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग
- सितारे जमीन के लिए हिट फॉर्मूला अपनाएंगे आमिर खान
- साल 2025 में करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में सलमान, शाह रुख और आमिर खान तीनों ही दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने के लिए जाने जाते हैं। बड़े पर्दे पर 2025 में किंग खान नजर नहीं आएंगे, लेकिन सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ईद 2025 के मौक पर रिलजी होगी। आने वाले साल में बॉलीवुड के परफेक्सनिस्ट आमिर खान भी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे।
अभिनेता को आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा फिल्म में करीना कपूर खान के साथ देखा गया। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाल नहीं मचाया था। अब आमिर की अपकमिंग मूवी का सभी को इंतजार है। 'सितारे जमीन पर' फिल्म (Sitaare Zameen Par Movie) की शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट भी सामने आ चुका है।
फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होगा शुरू
मीड डे की खबर के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर की शूटिंंग रविवार की रात को पूरी हो चुकी है। मूवी की शूटिंग का काम होने के बाद अब पिक्चर अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस फिल्म के निर्देशक आरएस प्रसन्ना और आमिर खान आने वाले दिनों में फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर ध्यान देने वाले हैं।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- 3 Idiots: चंद सेकेंड के रोल के लिए सालभर भटकते रहे राजकुमार हिरानी, फिर टेबल पर पड़ी DVD बनी थी सहारा
'तारे जमीन पर' का सिक्वल है आमिर की फिल्म
आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर साल 2007 में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब इसी फिल्म का सिक्वल सितारे जमीन पर साल 2025 में आएगा। लेटेस्ट अपटेड के मुताबिक, मूवी की शूटिंग का काम भी पूरा किया जा चुका है। रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि आमिर खान की फिल्म को 2025 में गर्मियों के दौरान रिलीज किया जा सकता है।
खबरें और भी
Photo Credit- IMDB
फिल्म के लिए आमिर खान अपनाएंगे ये फॉर्मूला
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान फिल्मी करियर में दंगल जैसी फिल्म दे चुके हैं। उनकी इस फिल्म ने दुनियाभर में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब आमिर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए भी दंगल के दौरान इस्तेमाल की गई स्ट्रेटेजी अपनाने वाले हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आमिर अपनी फिल्मों के लिए फोकस-ग्रुप स्क्रीनिंग का आयोजन करते हैं। सितारे जमीन पर फिल्म की फोकस स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी। फिलहाल फिल्म की टीम इसकी फोकस ग्रूप स्क्रीनिंग को फरवरी तक करने की प्लानिंग कर रही है।