Kishore Kumar ने ठुकरा दिया था पंचम दा का ये 47 साल पुराना Cult Song, गुलजार के बोल हो गए थे अमर
47 साल पहले सिनेमा का एक चार्टबस्टर सॉन्ग (Charbuster Song) बना था जिसे किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने रिजेक्ट कर दिया था। ...और पढ़ें

47 साल पुराने कल्ट गाने को रिजेक्ट करने वाले थे किशोर कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70s का आखिरी दौर था। दिग्गज संगीतकार और गायक आरडी बर्मन (RD Burman) उर्फ पंचम दा, किशोर कुमार (Kishore Kumar) से एक गीत गवाने के लिए पहुंच गए। यह एक खूबसूरत गाना था जिसमें उन्हें किशोर कुमार की ही आवाज चाहिए थी, क्योंकि यह बना ही उनके लिए था।
मगर जब पंचम दा यह गाना लेकर किशोर कुमार के पास पहुंचे तो गायक साफ-साफ कह दिया कि उन्हें यह गीत नहीं गाना, क्योंकि यह उनके टाइप का नहीं है।
आरडी बर्मन का गाना कर दिया था रिजेक्ट
IMDb के मुताबिक, किशोर कुमार के रिजेक्शन के बाद भी आरडी बर्मन ने हार नहीं मानी। उन्होंने गायक को मनाया और कहा कि यह गाना सिर्फ और सिर्फ उनके लिए ही बना है। आखिरकार किशोर कुमार ने अपने दोस्त पंचम दा की बात मानी और गाना गाने के लिए राजी हो गए। यह गीत उनके करियर का सबसे हिट सॉन्ग्स में से एक बन गया और इसके बोल 47 साल बाद भी कल्ट हैं।
47 साल बाद भी खूबसूरत है गाना
जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है 'आनेवाला पल जानेवाला है'। यह गीत 1979 में आई फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गोल माल' (Gol Maal) का है। फिल्म का गीत सिखाता है कि वक्त बहुत कीमती है और उसे गवाना नहीं चाहिए। गाने के बोल गुलजार (Gulzar) ने लिखे थे। गाने के हर बोल, धुन और अंतरा बहुत ही खूबसूरत और दिल को सुकून पहुंचाने वाला है।
किशोर कुमार की आवाज में बना अमर
किशोर कुमार की आवाज ने इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया। जिस गीत को गायक ने गाने से इनकार कर दिया था, वह म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास का सबसे सुपरहिट सॉन्ग्स में से एक बन गया। यह आज कल्ट क्लासिक गीत में गिना जाता है और आज भी बहुत पॉपुलर है। 5 मिनट 10 सेकेंड के इस गीत को यूट्यूब पर मिलियंस व्यूज मिले हैं।