Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aaradhya Bachchan: अराध्या बच्चन के नए वीडियो ने मचाया तहलका, स्टार किड की ब्यूटी पर फैंस ने लुटाया प्यार

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 02:53 PM (IST)

    Aaradhya Bachchan पॉपुलर स्टार किड अराध्या बच्चन के हर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। चाहे बी टाउन की पार्टी हो या फिर उनके क ...और पढ़ें

    File Photo of Aaradhya Bachchan. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Aaradhya Bachchan. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. अराध्या बच्चन हैं पॉपुलर स्टार किड
    2. धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं अराध्या
    3. वायरल हुआ स्टार किड का नया वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की बेटी अराध्या (Aaradhya) पॉपुलर स्टार किड हैं। उनकी खूबसूरत पिक्चर्स और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। फैंस के बीच अराध्या का स्टारडम किसी बड़े स्टार किड से कम नहीं है।

    अराध्या जैसे-जैसे बड़ी होती जा रही हैं, वैसे-वैसे और सुंदर होती जा रही हैं। इसका उदाहरण उनका हालिया वायरल हो रहा वीडियो है, जिसमें अराध्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी मासूमियत ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

    म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पकड़े दिखीं अराध्या

    16 नवंबर, 2011 को जन्मीं अराध्या 11 साल की हैं। वह मुंबई के फेमस धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल में कई सिलेब्रिटीज के बच्चे पढ़ते हैं। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि अराध्या ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पकड़ा है। वह स्कूल के कल्चरल इवेंट के लिए तैयारी कर रही हैं। वीडियो में अराध्या को उनके फ्रेंड्स के साथ देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aaradhya ♡ (@aaradhyaraibachchanofficial)

    फैंस ने लुटाया अराध्या पर प्यार

    इस वीडियो को एक फैन पेज ने शेयर किया है। ग्रोइंग गर्ल अराध्या को देखने के बाद फैंस खुद को उनकी मासूयमियत की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। हालांकि, कुछ हमेशा की ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने लिखा, ''वो खूबसूरती से बढ़ी हो रही है।'' एक अन्य ने कमेंट किया, ''ये इतनी क्यूट है, इसकी बड़ी आंखें और मासूम जैसी स्माइल है। भगवान इस पर अपनी कृपा बनाए रखे।''

    खबरें और भी

    कई बार हो चुकी हैं ट्रोल

    अराध्या बच्चन को कई मौकों पर ट्रोल तक किया गया है। कभी उनकी वॉकिंग स्टाइल को लेकर, तो कभी हेयरस्टाइल को लेकर। बेटी की ट्रोलिंग पर एक बार अभिषेक बच्चन ने कहा था कि वह उन्हें ट्रोल करना बर्दाश्त कर सकते हैं क्योंकि वो पब्लिक फिगर हैं। लेकिन अराध्या को कोई ट्रोल करे, ये उन्हें बर्दाश्त नहीं।