Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मम्मी Aishwarya Rai के 'कजरा रे' गाने पर आराध्या बच्चन ने किया गजब का डांस, वायरल हुआ अभिषेक की बेटी का वीडियो

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 07:50 PM (IST)

    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का रिश्ता अक्सर चर्चा में रहता है। बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर दोनों जाने जाते हैं। अब एक शादी फंक्शन म ...और पढ़ें

    ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी ने किया डांस (Photo Credit- Instagram)
    ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी ने किया डांस (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. अभिषेक बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है
    2. इसमें वह एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं
    3. आराध्या ने भी सॉन्ग पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों के गाने अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ सॉन्ग लोगों के दिलों में इस कदर बस जाते हैं कि लोग स्टार्स से उनके ऊपर परफॉर्मेंस देने की डिमांड करते हैं। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय की फिल्म का एक गाना काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ। इसका नाम कजरा रे है और इसमें दोनों के डांस को काफी पसंद किया गया। अब इस सॉन्ग पर डांस करते हुए दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

    अभिषेक और ऐश्वर्या तलाक की अफवाहों को लेकर बीते कुछ समय से सुर्खियों में थे। हालांकि, दोनों को एक साथ कई इवेंट में देखकर इस तरह की तमाम अफवाहों पर रोक लग गई। इस बीच अब दोनों को एक फैमिली फंक्शन में देखा गया।

    शादी में शामिल हुए अभिषेक-ऐश्वर्या

    बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या-अभिषेक हाल ही में एक शादी में अपनी बेटी के साथ नजर आए। दरअसल, इस जोड़े ने पुणे में एक कजिन की शादी में शिरकत की। अमिताभ की पोती आराध्या अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अपनी मम्मी की तरह डांस करती हैं। इस बात का अंदाजा वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Critics Choice Awards 2025: अभिषेक बच्चन को पछाड़कर आगे निकले Diljit Dosanjh, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by @anil_papps

    शादी की रौनक डांस किए बिना नहीं बढ़ती है। जब मेहमान फिल्मी दुनिया से जुड़े हो, तो उनके हिट नंबर पर डांस करना लाजमी होता है। ऐसा ही कुछ वेडिंग फंक्शन में देखने को मिला। जहां अभिषेक और ऐश्वर्या ने कजरा रे गाने पर डांस किया। दोनों के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने भी कदम से कदम मिलाकर डांस किया। सोशल मीडिया यूजर्स ऐश्वर्या की बेटी के डांस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो से आपका भी नजरें चुराना मुश्किल हो जाएगा।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    किस फिल्म का है यह गाना?

    कजरा रे सॉन्ग पर बात करें, तो यह साल 2005 की फिल्म बंटी और बबली का है। ऐश्वर्या और अभिषेक की फिल्म का यह गाना हिट साबित हुआ था। इसमें दोनों के डांस को पसंद किया गया। अब करीब 20 साल बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने इस गाने पर अपनी बेटी आराध्या के साथ डांस किया है। एक्ट्रेस की बेटी के डांस स्टेप देखकर प्रशंसकों को थोड़ी हैरानी भी हुई, क्योंकि वह बिल्कुल अपनी मां की तरह डांस कर रही थी।

    ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai की कार की हुई बस से टक्कर, फैंस को सताई एक्ट्रेस की चिंता; जानिए क्या है पूरा मामला