Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ' Aarya 3' BTS प्रोमो वायरल, सुष्मिता सेन की तलवारबाजी देखकर खुला का खुला रह जाएगा आपका मुंह

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 05 May 2023 06:25 PM (IST)

    सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या के पहले दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे। सीरीज में सुष्मिता की एक्टिंग और एक्शन की खूब पसंद किया गया था। वहीं अब दर्शकों को ...और पढ़ें

    Photo Credit: Sushmita Sen Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Sushmita Sen Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुष्मिता न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक और स्टाइल से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।

    इसके साथ ही वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब छाई रहती हैं। सुष्मिता के फैंस उनकी वेब सीरीज आर्या के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों सुष्मिता 'आर्या 3' की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस लगातार कोई न कोई वीडियो शेयर करती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब सुष्मिता ने ‘आर्या 3'  का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस जमकर तलवारबाजी करती हुई नजर आ रही हैं।

    सुष्मिता की तलवारबाजी देख रह जाएंगे दंग

    सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेब सीरीज 'आर्या 3' का बीटीएस प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में सुष्मिता जमकर तलवारबाजी की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। इस दौरान उनका एक्सप्रेशन देखने लायक है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह आर्या में अपने बच्चों और खुद की जान बचाने के लिए तलवारबाजी की कला सीख रही हैं।  

    वीडियो शेयर करने के साथ लिखा खास कैप्शन

    इस वीडियो को सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप बेहतरीन हैं सुनील...आपकी कला को सलाम है।ये आपके के लिए आर्या 3 का प्रिपरेशन वीडियो।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स सुष्मिता के एक्सप्रेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

    शूटिंग के दौरान आया था हार्ट अटैक

    आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही 'आर्या 3' की शूटिंग के दौरान सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था। इसी वजह कुछ दिनों तक सुष्मिता ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था। वहीं, अब पूरी तरह से ठीक होने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है।