Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aarya 3 Trailer: 'बच्चों की हिफाजत के लिए राक्षस बनना पड़ता है', Sushmita Sen की सीरीज आर्या 3 का ट्रेलर रिलीज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 08:22 PM (GMT+05:30)

    Aarya 3 Trailer बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन जल्द ही आर्या सीजन 3 लेकर लौट रही हैं। अब इस सीरीज का ट्रेलर आज यानी 12 अक्टूबर को रिलीज कर दिया है। इस ...और पढ़ें

    आर्या 3 ट्रेलर रिलीज (Photo Credit: Instagram)
    आर्या 3 ट्रेलर रिलीज (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aarya 3 Trailer: पिछले काफी समय से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की पॉपुलर वेब सीरीज 'आर्या' चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज के अभी तक दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और तीसरा जल्द ही होने वाला है। हर कोई उनकी इस सीरीज के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कुछ समय पहले ही 'आर्या सीजन 3' का टीजर जारी किया गया था और आज यानी 12 अक्टूबर को इसके तीसरे मोस्ट अवेटेड पार्ट का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

    'आर्या 3' का दमदार ट्रेलर जारी

    'आर्या 3' सीरीज के ट्रेलर में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का शेरनी वाला दमदार किरदार देखने को मिलने वाला है। एक्ट्रेस के फैंस भी इस सीरीज के ट्रेलर का काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे सुष्मिता सेन सिंगल मदर बनकर अपने बच्चों के लिए सब कुछ करते हुए दिखाई देती हैं। इस सीजन में वह पहले से भी ज्यादा खौफनाक अवतार में दिखाई दे रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

    लगभग कुछ मिनट के इस ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे एक्ट्रेस अपने बच्चों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं और अब उन सभी गतिविधियों में भी शामिल हो गई हैं, जो उन्हें पहले बिल्कुल पसंद नही थी। अब वह अपने पिता का अफीम का कारोबार चला रही हैं। इसमें सुष्मिता का किरदार उन रूसियों के साथ व्यापार करते हुए दिखाई देता है, जो उनकी जान के पीछे पड़े थे। इन सब में उन्हें इला अरुण और इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे नए विरोधियों का भी सामना करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: Aarya 3 Teaser: 'शेरनी के लौटने का वक्त आ गया है', Sushmita Sen की आर्या 3 का रिलीज हुआ दमदार टीजर

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'शुरुआत मजबूरी से जरूर हुई थी, लेकिन खत्म उसकी मंजूरी से होगी'। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या आर्या इन सब मुश्किलों का सामना कर पाएगी, जो सीरीज रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि यह सीरीज 3 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है।

    खबरें और भी