Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushmita Rohman Video: क्या सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का हुआ पैचअप? एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग दिखीं एक्ट्रेस

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 03:48 PM (IST)

    Sushmita Sen Rohman Shawl Video सोशल मीडिया पर आर्या 3 एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का एक वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो के सामने आने के ...और पढ़ें

    सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल (Photo Credit: Instagram)
    सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sushmita Sen Rohman Shawl Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों 'आर्या 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज 3 नवंबर को आर्या का तीसरा सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोहमन शॉल के साथ नजर आ रही हैं।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की डेटिंग की अफवाहें चर्चा का विषय बन गई हैं। क्या फिर से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल साथ आ गए हैं और दोनों का पैचअप हो गया है।

    यह भी पढ़ें: Aarya 3: Sushmita Sen ने तोड़ी चुप्पी, सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया- क्यों लिया था एक्टिंग से लंबा ब्रेक

    रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन का हुआ पैचअप?

    बात दें कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से रोहमन को डेट कर रही थीं, लेकिन दिसंबर 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद भी दोनों दोस्त बने रहे और कई बार रोहमन को सुष्मिता सेन के परिवार के साथ देखा गया था। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन 'आर्या 3' के प्रमोशन के दौरान साथ में नजर आए। इस वीडियो में रोहमन सुष्मिता सेन को प्रोटेक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

    सुष्मिता सेन ने लिखा था ये मैसेज

    बता दें कि साल 2021 में सुष्मिता सेन ने रोहमन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि 'हमने दोस्ती के साथ रिश्ता शुरू किया था और हम हमेशा दोस्त रहेंगे। ये लंबा रिश्ता अब खत्म हो गया है, लेकिन प्यार पहले जैसा ही रहने वाला है'।

    खबरें और भी

    सुष्मिता सेन ने करियर ब्रेक को लेकर किया खुलासा

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने अपने एक्टिंग करियर में लिए गए ब्रेक को लेकर अब चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक जैसे मिल रहे किरदार से खुश नहीं थीं। उन्हें कुछ अलग करना था। इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि मैं और ज्यादा की तलाश में थी। जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही थी, मैं इससे खुश नहीं थी।

    यह भी पढ़ें: Aarya Season 3 Review: सुष्मिता सेन की 'आर्या' के रूप में जोरदार वापसी, बनी ओटीटी स्पेस की कल्ट सीरीज